फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   कार की टक्कर से बच्चे की मौत, मामा की हालत नाजुक

कार की टक्कर से बच्चे की मौत, मामा की हालत नाजुक

Fri, 06 Sep 2013 05:36 AM IST
Unnao
Unnao Updated Fri, 06 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। उत्तर प्रदेश सरकार लिखी तेज रफ्तार कार ने बच्चे को रौंद कर निकल गई। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साइकिल चला रहे उसके मामा की हालत नाजुक है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद लोगों ने कार का पीछा किया मगर ड्राइवर कार को रायबरेली की तरफ लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तारागढ़ी गांव के राकेश का बेटा आकाश (5) कुछ दिन पहले मौरावां कसबा में अपने नाना रामू के यहां आया था। गुरुवार शाम करीब पांच बजे आकाश अपने मामा नीरज (16) के साथ साइकिल से स्टेशन की ओर जा रहा था। नीरज साइकिल चला रहा था जबकि आकाश साइकिल में आगे बैठा था। वह दोनों मोहल्ले के पास ही मौरावां-गुरुबक्शगंज मार्ग के मोड़ के पास पहुंचा ही था कि रायबरेली की ओर जा रही उत्तर प्रदेश सरकार लिखी सफेद अंबेसडर कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से आकाश साइकिल से उछलकर सड़क पर गिर गया और कार का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों ने कार का पीछा किया मगर पकड़ने में नाकामयाब रहे। लोगों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन भी किया गया मगर फोन रिसीव नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि अगर कंट्रोलरूम का फोन रिसीव हो जाता और रायबरेली मार्ग पर पड़ने वाली गुलरिहा पुलिस चौकी पर कार को पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed