फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ठंड के साथ कोल्ड डायरिया का प्रकोप

ठंड के साथ कोल्ड डायरिया का प्रकोप

Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। ठंड बढ़ने के साथ ही कोल्ड डायरिया का प्रकोप भी तेज हो गया है। चौबीस घंटे में दर्जन भर से अधिक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती किए जा चुके हैं। वहीं निजी अस्पतालों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी डायरिया से पीड़ित रोगियों की भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन

लगातार कई दिनों से जारी ठंड बच्चों और बुजुर्गों के लिए मुसीबत बन गई है। सर्दी के साथ ही कोल्ड डायरिया से पीड़ित रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। चौबीस घंटे में जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित दर्जन भर मरीजों को भर्ती कराया जा चुका है और यह सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को कोल्ड डायरिया से पीड़ित चार मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें शहर के कल्याणी मोहल्ला निवासी अनूप द्विवेदी का 11 वर्षीय पुत्र अंश, गांधीनगर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार की 12 वर्षीय पुत्री जिया, गंगाघाट निवासी उमाशंकर के एक वर्षीय पुत्र राज के अलावा एबी नगर मोहल्ला निवासी उपेंद्र सिंह (47) और खटई गांव निवासी नवल किशोर शामिल हैं। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो के अलावा नर्सिंगहोम में भी कोल्ड डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन



ऐसे करें बचाव
- गर्म कपड़े पहन कर घर से बाहर निकलें
- मफलर या टोपी पहनें ताकि कान ढके रहें
- ठंडे पानी से स्नान न करें
- ठंडी फर्श पर नंगे पैर न रहें
- सुबह सोकर उठने पर ताजा पानी पिएं
- तबियत बिगड़ने पर तुरंत डाक्टर को दिखाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed