फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   औरास में अपात्रों को इंदिरा आवास!

औरास में अपात्रों को इंदिरा आवास!

Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। गरीबी के निचले पायदान पर गुजर बसर कर रहे परिवारों को मिलने वाली सुविधाएं जन प्रतिनिधि और अपात्र हड़प रहे हैं। औरास ब्लाक के गेरुवा और बछौली गांवों में इंदिरा आवास अपात्रों को बांट दिए गए। पुरवा विधायक व सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सभापति उदयराज यादव ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की। इस पर शासन ने डीएम से पंद्रह दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

2001 के जनगणना के आधार पर जिले में बीपीएल परिवारों को इंदिरा आवास उपलब्ध कराए जाते हैं। सपा छात्रसभा के सदस्य योगेंद्र प्रताप सिंह ने पुरवा विधायक उदयराज यादव से औरास ब्लाक के गेरुवा और बछौली गांवों में इंदिरा आवासों के आवंटन में धांधली की शिकायत की थी। उन्होंने औरास बीडीओ के साथ गेरुवा और बछौली ग्राम प्रधानों पर अपात्रों को पैसा लेकर इंदिरा आवास आवंटित करने का आरोप लगाया था। मालूम हो कि गेरुवा में 80 और बछौली में 85 इंदिरा आवास आवंटित किए गए थे। छात्रनेता सहित भाकियू ने भी आवास आवंटन में मानकों का उल्लंघन और पात्रों को वरीयता न दिए जाने की शिकायत के साथ सितंबर में धरना प्रदर्शन किया था। एक बार योजना का लाभ ले चुके लोगों से भी धन लेकर उन्हें दोबारा आवास आवंटित किए जाने के आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन

भाकियू और ग्रामीणों ने सितंबर मेें बीडीओ औरास के साथ बछौली व गेरुवा ग्राम प्रधानों से इंदिरा आवास लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की थी। आरोप है कि ग्राम प्रधानों और बीडीओ ने ग्रामीणों के साथ अभद्रता की थी। इसी दौरान आंदोलन में शामिल बछौली निवासी संतोष की हत्या हो गई। योगेंद्र यादव ने इस हत्या के पीछे भी इंदिरा आवास में धांधली करने वालों के होने का आरोप लगाया है। सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सभापति पुरवा विधायक उदयराज यादव ने इस मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखा था। विशेष कार्याधिकारी उ.प्र. शासन डा. हरिशचंद्र ग्राम्य विकास अनुभाग 4 ने पत्र जारी कर डीएम से 15 दिन मेें मामले की जांच और कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed