फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   विकास व अमन कायम रखने का प्रण

विकास व अमन कायम रखने का प्रण

Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। चुनावी शोर से शुरू हुआ वर्ष 2012 चुनावी सुगबुगाहट के साथ ही समाप्त हो गया। गुजरा साल उन्नाव को वादों के अलावा कुछ नहीं दे गया। गत वर्ष की अंतिम संध्या तक जनता के सामने झोले फैलाए रहे जन प्रतिनिधि इस बार जनपद के विकास का संकल्प ले रहे हैं। नए वर्ष का सूरज नई कांति फैलाए और हमारे जनप्रतिनिधियों को इस कदर से ऊर्जावान बना दे कि वह अपने हर वादे को अमली जामा पहना सकें।
विज्ञापन

लोक सभा सदस्य अन्नू टंडन का कहना है कि उन्नाव को समस्याओं के मकड़जाल ने घेर रखा है। करीब 10 वर्ष पहले जिले के विकास का संकल्प लिया था। उसे ही हर साल पूरा करने का प्रण लेती हूं। यहां की जनता के प्यार और सम्मान के भरोसे लखनऊ से दिल्ली तक जनता की लड़ाई लड़ रही हूं। वर्ष 2013 में उन्नाव के लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी मुहैया कराना लक्ष्य है।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य बृजेश पाठक कहते हैं कि हमेशा से उन्नाव का विकास ही लक्ष्य रहा है। पुन: यही संकल्प लूंगा। उन्नाव को आगे बढ़ाने के लिए लखनऊ से दिल्ली तक संघर्ष करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक दीपक कुमार ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र ने वर्षोँ पहले समाजवाद का चोला पहन लिया था, अब तो पूरा उन्नाव ही समाजवादी हो गया है। जनता के प्यार के बदौलत मैं विधायक बनता हूं और उन्हीं की सेवा का संकल्प हर वर्ष लेता हूं। चूंकि प्रदेश में सपा की सरकार है इसलिए जिले के विकास के लिए बड़ी योजनाएं लाना इस वर्ष मेरा उद्देश्य होगा।
पुरवा विधायक उदयराज यादव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का विकास सबसे बड़ा संकल्प है। चूंकि जनता ने प्रदेश में पार्टी की सरकार बनवाई है इसलिए जिले को ऊंचाइयों पर ले जाना हम सपाइयों का धर्म है। उन्नाव के लिए बड़ी योजना लाने के लिए पूरा जोर लगाऊंगा।
भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि नए साल में मुलायम सिंह को प्रधानमंत्री बनाने के साथ उन्नाव की काया बदलने का संकल्प है। क्षेत्र के साथ ही पूरे जिले के लिए प्रदेश सरकार के योजनाएं लाने का प्रयास जारी रहेगा। विकास के पथ पर दौड़ने के साथ अमन कायम रहे ईश्वर से यह कामना भी है।
सफीपुर विधायक सुधीर रावत कहते हैं कि जनपद का विकास और नेताजी को दिल्ली पहुंचाने का संकल्प हर सपाई की तरह मैंने भी लिया है। जनता ने जिस विश्वास के साथ सपा को दोनों हाथों से वोट दिए हैं, सरकार भी दोनों हाथों से उन्नाव में खजाना जुटाएगी। मुख्यमंत्री की नजर हमेशा उन्नाव पर रहती है। इसका प्रमाण है कि यहां के किसानों का दर्द जानने वह तपती गर्मी में जिले के गेहूं क्रय केंद्रों पर घूमे थे। बांगरमऊ विधायक बदलू खां ने कहा कि जनता से किए सभी वादों को पूरा कराना ही मेरा पहला संकल्प है।

गंदे शहर का कलंक धोना चाहूंगा-रामचंद्र
नगर पालिका उन्नाव के अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता ने कहा कि उन्नाव को प्रदेश के सबसे गंदे शहर का खिताब मिल चुका है। मेरा संकल्प सबसे पहले इस कलंक को मिटाना है। कूड़ा डंपिंग के लिए सिंगरौसी में ग्राउंड बन रहा है, अब सड़कों किनारे और प्लाटों में कचरा नहीं जमा होने दिए जाएगा। नाला सफाई के लिए मशीन खरीद ली गई है, नपा अब खुद नालों की सफाई करवाएगी। नगर को हरा भरा रखने को अतिक्रमण मुक्त और हराभरा करने के लिए व्यापारियों के साथ जिम्मेदार नागरिकों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। विकास की योजनाओं को जल्द से जल्द और पारदर्शिता से पूरा कराने का प्रयास करेंगे।

ऊंचाई पर ले जाएंगे उन्नाव को-दीक्षित
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और एमएलसी हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि लगनशील को संकल्प की जरूरत नहीं होती। एक मंजिल के बाद उसका दूसरा लक्ष्य तय हो जाता है। जहां तक उन्नाव की बात है तो जनपद भौतिक विकास के साथ, सांस्कृतिक, खेल, साहित्य आदि के क्षेत्र में आगे बढ़े। नेताओं को दलगत और उद्यमियों को व्यापारगत भावना से ऊपर उठकर जिले के विकास के बारे में मिलकर सोचना चाहिए। भाजपाई नव कैलेंडर वर्ष में नई ऊर्जा के साथ उन्नाव को ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रयास में लगे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed