{"_id":"40-107364","slug":"Unnao-107364-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"बक्सर क्षेत्र ओवर आल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बक्सर क्षेत्र ओवर आल चैंपियन
Unnao
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बक्सर क्षेत्र ने दबदबा कायम रखा। इस क्षेत्र की टीम सभी वर्गों में चैंपियन बनी। एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल ने विजेताओं को शील्ड प्रदान की। समापन अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन की शुरुआत मौरावां के नाम रही। सीनियर बालक वर्ग की पांच हजार मीटर रेस में इस क्षेत्र के राजकुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बक्सर के विमल किशोर द्वितीय और उन्नाव देहात के शुभम द्विवेदी तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में बक्सर के दीपक कुमार पहले, मौरावां के शीर्ष प्रताप और अभय प्रताप सिंह दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में उन्नाव शहर की शिवानी सिंह ने प्रथम, सफीपुर की लक्ष्मी गौड़ ने द्वितीय तथा उन्नाव शहर की मोनी ने तृतीय रहीं। सीनियर बालक वर्ग की चार गुणा सौ मीटर रिले रेस में बक्सर क्षेत्र ने बाजी मारी। उन्नाव शहर देहात दूसरे और सफीपुर तीसरे स्थान पर रहा। सभी वर्गों में बक्सर क्षेत्र ने अपना दबदबा कायम किया। सीनियर, जूनियर बालक और बालिका वर्ग की शील्डें अपने नाम की। सीनियर बालक वर्ग में आरआरबीएन इंटर कालेज भगवंत नगर के धीरेंद्र और मौरावां के राजकुमार व्यक्तिगत चैम्पियन बने। धीरेंद्र ने गोला, हैमर और डिस्कस थ्रो और राजकुमार ने 800,1500 और 5000 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक में वर्ग में शहर के अटल बिहारी स्कूल के आशीष यादव चैंपियन बने। उन्होंने 400,800 और 1500 मीटर में स्वर्ण जीता। बालिका वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप कठार (बक्सर क्षेत्र) के बाबादीन सरदार पटेल इंटर कालेज की खुशबू और मोनिका ने जीती। खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के बाद अपने संबोधन में शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने जिला योजना से जीआईसी खेल मैदान का जीर्णोद्धार कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पीछे क्रीड़ा कक्ष बनवाने की बात भी कही। एमएलसी ने कहा कि जिला योजना से अगर धन कम पड़ेगा तो अपने निधि से देंगे। डीआईओएस डा. ओम प्रकाश गुप्ता ने जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी और रनर रहे बच्चों को मेहनत करने की सलाह दी। संचालन देवेंद्र शर्मा ने किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहे खिलाड़ी रायबरेली में 30 नवंबर से होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में खेलेंगे।