{"_id":"40-107215","slug":"Unnao-107215-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में 27 को लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में 27 को लगेगा रोजगार मेला
Unnao
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। प्रदेश सरकार और सीआईआई के संयुक्त प्रयास से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज लखनऊ में 27 नवंबर को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश की सभी बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी।
रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, हीरो मोटर्स, एल एंड टी, पी टी सी इंडस्ट्रीज लिमिटेड आदि देश की प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी। इसमें रोजगार के लिए योग्य व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र (आईटीआई) या राष्ट्रीय शिशिक्षु परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, मोल्डर, मशीनरी, पेंटर सहि4त कई अन्य कार्यों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदकों की आयु 18 से 32 वर्ष होनी चाहिए। इसमें आवेदन के लिए प्रवेश पर्ची व शैक्षिक योग्यता के सभी मूल प्रमाण पत्र व उनकी छायाप्रति लेकर जिले के सेवायोजन कार्यालयों तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से लखनऊ रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदन किया जा सकता है।