फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   97 unemployed selected, 18 get job

Unnao News: 97 बेरोजगार चयनित, 18 को नौकरी

Sat, 06 Jan 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 06 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
97 unemployed selected, 18 get job
औरास। ब्लाक सभागार में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से आयोजित रोजगार मेले में 97 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। इनमें से 18 को नियुक्ति पत्र भी दिए गए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत संयुक्त रूप से सुबह 11 बजे से मेला लगा। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख औरास ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। यहां गुजरात, बेंगलुरू, पुणे, नोएडा आदि शहरों की सात कंपनियों के प्रतिनिधियों ने तीन सौ अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। कंपनियों की जरूरत के अनुसार उपयुक्त पाए गए 97 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। जिनमें 18 अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति पत्र दिए गए। इस मौके पर जिला कौशल प्रबंधक आशीष प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत सिंह, सुरेश शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष औरास बृजेश त्रिपाठी, नपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed