{"_id":"6b08824e5d50c2f1290ba004","slug":"850-ayushman-cards-found-suspicious-unnao-news-c-221-1-uno1024-161985-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 850 आयुष्मान कार्ड संदिग्ध, जांच के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग में सुस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 850 आयुष्मान कार्ड संदिग्ध, जांच के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग में सुस्ती
विज्ञापन
उन्नाव। स्टेट एजेंसी फॉर कांप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) की जांच में जिले में 850 आयुष्मान कार्ड संदिग्ध मिले हैं। रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी अधीक्षकों को कार्ड सत्यापित कर चार दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। इसके बावजूद अधीक्षक सत्यापन में रुचि नहीं ले रहे। कई अधीक्षक ऐसे किसी आदेश से इन्कार कर रहे हैं तो कुछ फोन कर आवेदकों को बुलाने की बात कर रहे।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने वाली प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में जिले में 3,93,486 परिवारों को कवर करने का लक्ष्य है। इसके तहत 16,16,320 गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। इसकी तुलना में अब तक 10,46,672 कार्ड बन चुके हैं जबकि 70 वर्ष से अधिक 41,429 बुजुर्ग भी योजना से जुड़े हैं।
गोल्डन कार्ड को लेकर मिली शिकायतों के बाद साचीज ने जांच कराई जिसमें जिले में 850 कार्ड संदिग्ध पाए गए। उच्चधिकारियों के निर्देश पर सीएमओ डॉ. एके शर्मा ने सीएचसी प्रभारियों को चार दिन में सत्यापन करने और रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। हालांकि बृहस्पतिवार को अधिकांश ब्लॉकों में कोई कर्मी सत्यापन के लिए नहीं पहुंचा। बीघापुर और औरास के सीएचसी अधीक्षकों ने ऐसा कोई आदेश मिलने से इन्कार किया।
विज्ञापन
पाटन सीएचसी प्रभारी के मुताबिक संदिग्ध कार्ड धारकों को फोन पर सूचना दी गई पर किसी ने संपर्क नहीं किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि पोर्टल से आयुष्मान मित्र के पास सूची आई है। आधार कार्ड से मिलान कर सत्यापन होगा और चार दिन में रिपोर्ट भेजी जाएगी।
असोहा सीएचसी अधीक्षक बीपी सिंह ने कहा कि ऐसा कोई मामला जानकारी में नहीं है, सत्यापन कराया जा रहा है। सफीपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार वर्मा के मुताबिक 84 संदिग्ध नामों की सूची आई थी जिनमें पांच अन्य ब्लॉक के हैं। लगभग 50 फीसदी सत्यापन हो चुका है।
अचलगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष बाजपेई ने बताया कि 66 कार्डों की जांच के निर्देश दिए गए थे, 13 का सत्यापन हुआ, शेष के प्रपत्र मंगाए गए हैं। बिछिया सीएचसी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि 32 नामों की सूची मिली जिसमें केवल छह नाम बिछिया के थे। पांच कार्डों का सत्यापन हो गया, एक शेष है उससे फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। फतेहपुर चौरासी के सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने किसी निर्देश की जानकारी से इन्कार किया। वहीं हिलौली और बांगरमऊ के अधीक्षकों ने जांच कराए जाने का दावा किया।
--
किस ब्लॉक में कितने कार्ड संदिग्ध
असोहा ब्लॉक में छह, औरास में 27, बांगरमऊ में 57, बिछिया में 32, बीघापुर में 29, फतेहपुर चौरासी में एक, गंज मुरादाबाद में 49, हसनगंज में 56, हिलौली में 15, मियागंज के पांच, नवाबगंज के 45, पुरवा के 31, सफीपुर के 84, सिकंदरपुर कर्ण के 49, सिकंदरपुर सरोसी के चार और सुमेरपुर क्षेत्र के 116 समेत अन्य ब्लॉकों में 267 कार्ड संदिग्ध मिले हैं।
--
सभी सीएचसी अधीक्षकों को अपने स्तर से कार्ड सत्यापित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी जानकारी भी ली जा रही है। लापरवाही बरतने वाले अधीक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. एके शर्मा, सीएमओ