{"_id":"5ca25fecbdec2214031bc966","slug":"71554145260-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट एंबुलेंस में ऑक्सीजन नली फटी, महिला मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट एंबुलेंस में ऑक्सीजन नली फटी, महिला मरीज की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। नर्सिंग होम से रेफर मरीज को कानपुर हैलट लाते समय एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर की नली फट गई। तेज आवाज के साथ हुए विस्फोट के बाद महिला मरीज की मौत हो गई।
मरीज के साथ मौजूद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर मामला शंात करा दिया। परिजन बिना तहरीर दिए शव लेकर चले गए।
बीघापुर थानाक्षेत्र के खेवई खेड़ा निवासी मनोरानी (50) पत्नी सुंदरलाल को चार दिन से तेज बुखार आ रहा था। रविवार को परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
हालांकि परिजन उसे लेकर नर्सिंग होम चले गए। रविवार रात नर्सिंग होम से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया था। मनोरानी को कानपुर ले जाने के लिए परिजनों ने निजी एंबुलेंस किराए पर ली।
विज्ञापन
परिजनों ने मनोरानी को जैसे ही एंबुलेंस में लिटाया तभी ऑक्सीजन सिलिंडर की नली फट गई। इससे हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद ही मनोरानी ने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया।
जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत ने बताया कि आक्सीजन मास्क महिला को नहीं लगाया गया था। सिलिंडर चालू करते समय पाइप फटी थी। परिजन शव लेकर घर चले गए।