फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   63 thousand rupees cheated from a young man in the name of sending abroad

Unnao News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से 63 हजार रुपये ठगे

Sun, 26 Mar 2023 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 26 Mar 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
63 thousand rupees cheated from a young man in the name of sending abroad
सोनिक। युवक को खाड़ी देश भेजने के नाम पर पड़ोस के गांव निवासी युवक ने 63 हजार रुपये ले लिए। अब न तो उसे विदेश भेज रहा है और ना ही रुपये लौटा रहा है। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने दही थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

आसीवन क्षेत्र के गांव शाहपुर सिंधौरा निवासी रोशन दही थाने में तहरीर देकर बताया है कि सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के लच्छीखेड़ा गांव का मूल निवासी युवक मौजूदा समय में आवास विकास कालोनी में मकान बनाकर रह रहा है। युवक ने उसे ओमान देश भेजने का सपना दिखाया। अक्तूबर से दिसंबर-2022 तक अलग-अलग पांच बार में 63 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। रुपये देने के बाद भी युवक न तो उसे विदेश भेज रहा है और न ही रुपये लौटा रहा है। 19 मार्च को उसके घर रुपये लेने पहुंचा तो जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला साइबर सेल से संबंधित है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed