{"_id":"41306bd9bc0f478d9cd6866e29a02088","slug":"58-vehicles-on-the-roads-standing-invoices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़कों पर खड़े 58 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर खड़े 58 वाहनों का चालान
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जाम की समस्या का निस्तारण करने के लिए कोतवाली पुलिस ने शहर में सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े 58 वाहनों का चालान किया। इस दौरान सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े होकर सवारियां बैठा रहे आटो व ई रिक्शे भी सीज किए गए।
विज्ञापन
शहर में जाम का कारण बन गए वाहन अड्डों और बेतरतीब ढंग से चलने वाले आटो, टेंपो और ई रिक्शा के खिलाफ पुलिस ने सोमवार दोपहर अभियान चलाया। इस दौरान मोतीनगर, स्टेशन रोड, आईबीपी चौराहा और ओवरब्रिज मोड़ पर सड़क घेरकर खड़ी 17 बसों का चालान किया गया। वहीं शहर के अंदर बेतरतीब ढंग से इधर-उधर खड़े होकर सवारियां बैठाते मिले 24 ऑटो और 17 ई रिक्शा को सीज कर दिया गया। अभियान के दौरान कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव और यातायात उपनिरीक्षक जेएन सिंह मौजूद रहे। सीओ सिटी आरके सिंह ने बताया अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन