फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   35 injured in bus accident

हाईवे पर पुल से गिरी अनियंत्रित रोडवेज बस, 35 घायल

Sat, 21 May 2022 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
35 injured in bus accident
अचलगंज (उन्नाव)। थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात आजाद नगर डिपो की बस बंथर चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पुल से गिर गई। हादसे में 35 यात्री घायल हो गए। सात को गंभीर अवस्था में कानपुर रेफर किया गया है। यात्रियों ने बताया कि चालक के ट्रक को ओवरटेक करने और तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब दो बजे कानपुर से आजाद नगर डिपो की बस 35 यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। लखनऊ कानपुर हाईवे पर बंथर चौराहे के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग तोड़कर गिर गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को लोगों की मदद से निकलवाया। जिला अस्पताल में भर्ती कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र के बनपुरवा निवासी दिनेश व सुनील, कानपुर कल्याणपुर निवासी हीरामती, कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी वंदना, बहराइच की मुन्नीदेवी व श्रावस्ती निवासी सर्वेश पाठक सहित सात लोगों को हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रवाना कर दिया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाया। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइविंग सीट व स्टीयरिंग के बीच में फंसा चालक
घायल बस यात्रियों ने बताया कि चालक कानपुर से चलते ही काफी तेज गति से बस चला रहा था। रास्ते में कई बार वह दूसरे वाहनों से भिड़ते बचा। इस पर कई यात्रियों ने रफ्तार नियंत्रित रखने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना।

हादसे के बाद कानपुर के रावतपुर निवासी चालक दिनेश ड्राइविंग सीट व स्टीयरिंग के बीच में फंस गया। पुलिस ने नाले में उतरकर उसे निकालने की कोशिश की। बस की बॉडी तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल से उसे भी कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर आजाद नगर डिपो के कर्मी कमलेश कुमार ने शनिवार दोपहर अचलगंज थाने में घटना की तहरीर दी है। बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed