फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   34 nominations for elections

विधानसभा चुनाव के लिए 34 नामांकन

Tue, 31 Jan 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 31 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
34 nominations for elections
security at dm office - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नामांकन प्रक्रिया के तहत कुल 34 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। जिन उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन कराया उनमें    सफ ीपुर से बसपा से रामबरन, दो निर्दलीय स्वरित चौधरी, सुरेश, सदर से बसपा से पंकज त्रिपाठी, राष्ट्रीय लोकदल पार्टी से नीरज, सपा से मनीषा दीपक, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से बालकृृष्ण, शिवसेना से रामप्रसाद, निर्दलीय से सुरेशकुमार पाल (दुबारा पर्चा भरा) इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से मोहम्मद अहमद, निर्दलीय विनय कुमार शर्मा, बहुजन पार्टी से सियाराम कश्यप, भगवंतनगर विधानसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अंकित परिहार, भाजपा से ह्रदयनारायण दीक्षित, बसपा से शंशाक शेखर सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी अर्जुन सिंह, राष्ट्रीय लोक दल से विनय कुमारी सिंह, पुरवा से भाजपा के उत्तमचंद्र उर्फ  राकेश लोधी, लोकदल से छेदीलाल, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से पुरुषोत्तम, मोहान से बीजेपी के बृजेश कुमार, कांग्रेस से भगवान दास कठेरिया, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से धर्मराज गौतम, निर्दलीय विनय चौधरी, जन अधिकारी पार्टी से राधेलाल, बहुजन मुिक्त पार्टी से सुनील कुमार, बांगरमऊ से निर्दलीय से यदुनंदन प्रसाद, बसपा से मो. इरशाद खां, बीजेपी से कुलदीप सिंह सेंगर, निर्दलीय मनीष कुमार, निर्दलीय राजेंद्र कुमार, निर्दलीय बाबूराम, राष्ट्रीय लोकदल से श्रीकांत वर्मा, निर्दलीय सुंदरलाल शामिल हैं। प्रत्याशियों के साथ आए समर्थकों को बाहर ही रोक दिया गया। प्रत्याशियों के साथ केवल प्रस्तावकों को ही अंदर जाने दिया गया।

विज्ञापन

26 नामांकनपत्र और लिए गए
सोमवार को 26 नामांकनपत्र विभिन्न दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने प्राप्त किए। उन्नाव विधानसभा में 8, मोहान में 2, सफ ीपुर में 5, बांगरमऊ में 4, भगवंतनगर में 3 व पुरवा विधानसभा क्षेत्रों में से 4 नामांकनपत्र कक्षों से प्राप्त किए गए।
विज्ञापन


जाम से हलकान रही पब्लिक
नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर को जाने वाले रास्ते में हरदोई पुल के नीचे से तीन से चार जगहों पर बैरीकेटिंग लगी थी। बाइक सवारों तक को नहीं जाने दिया जा रहा था। निराला पार्क के पास भी बैरीकेटिंग लगा दी जिससे कचहरी जाने पर प्रतिबंध सा लगा हुआ था। अधिवक्ताओं को परिचयपत्र देखकर ही आगे जाने दिया जा रहा था। जगह-जगह बैरीकेडिंग लगने से डीएम आवास वाली रोड पर भीषण जाम लग गया था। जाम में फंसकर घंटों लोग बेहाल रहे और पुलिस-प्रशासनिक व्यवस्था को कोसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर उड़ी आचार संहिता की धज्जियां
उन्नाव। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। धारा 144 लागू होने के बाद भी कलेक्ट्रेट के बाहर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। जमकर हो-हल्ला होता रहा लेकिन इनको रोकने के लिए न तो प्रशासन का कोई अफसर दिखा और ना ही कोई पुलिस अधिकारी। मीडिया को चुनाव नियमों की ‘घुट्टी’ पिलाने वाले आलाधिकारी भी नामांकन कराने वालों के साथ जाने से उनके समर्थकों को नहीं रोक सके। कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन कक्ष के आसपास नियम-कानूनों की जमकर धज्जियां उड़ती दिखी लेकिन प्रशासन केवल मीडिया पर ही अंकुश लगाने में जुटा रहा।

मीडियाकर्मियों ने किया प्रदर्शन
बिना किसी कारण के नामांकन कक्ष के अंदर न जाने देने पर आक्रोशित मीडियाकर्मियों ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों ने गेट पर धरना देकर प्रशासन को जमकर कोसा। दो घंटे से अधिक समय तक मीडियाकर्मी धरने पर डटे रहे। इसके बाद जिलाधिकारी अदिति सिंह मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed