{"_id":"665cd5936b014c34c9013587","slug":"28-more-patients-admitted-with-diarrhea-fever-and-stomach-pain-unnao-news-c-221-1-uno1004-115205-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डायरिया,बुखार और पेट दर्द के 28 और मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डायरिया,बुखार और पेट दर्द के 28 और मरीज भर्ती
विज्ञापन
उन्नाव। भीषण गर्मी में लोगों के बीमार होने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को भी बुखार और डायरिया के 28 गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।
गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लोग पेटदर्द, हीटवेव, कमजोरी, डायरिया और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। लोगों के बीमार होने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को जिला अस्पताल में बुखार, पेटदर्द और डायरिया के 28 गंभीर मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों को देखा और उनकी जांच की। इसके बाद उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। वहीं डेंगू और मलेरिया की संभावना पर बुखार मरीजों के खून का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
आरोग्य मेले में पेट और त्वचा रोगी रहे अधिक
उन्नाव। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें पेटदर्द और त्वचा संबंधित बीमारियों के मरीज सबसे अधिक रहें। प्रभारी सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि मेले में त्वचा रोगी 191, पेटदर्द के 141, बुखार के 69, सांस के 66 सहित कुल 1738 मरीज पहुंचे। वहीं मलेरिया की संभावना 18 मरीजों की जांच की गई। हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया कि डॉक्टरों ने मरीजों को देखा और जांच, दवा देकर रोगों से बचने की सलाह दी। (संवाद)