{"_id":"6805446151ecd3494408919c","slug":"275-bottles-of-english-liquor-recovered-from-two-cars-three-smugglers-arrested-unnao-news-c-221-1-uno1001-129836-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो कार में 275 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो कार में 275 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
बेहटामुजावर (उन्नाव)। हरियाणा से बिहार दो कारों में ले जाई जा रही 275 बोतल शराब रविवार को पुलिस ने पकड़ ली। तस्करों ने सीएनजी सिलिंडर को एक तरफ से काटकर और सीट में बोतलें छिपाईं थी। पकड़ी गई शराब की कीमत 2.25 लाख रुपये बताई जा रही है।
अवैध रूप से शराब बिहार प्रांत ले जाने की सूचना पर पुलिस ने रविवार सुबह पांच बजे से संडीला अंडरपास से कुछ दूरी पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देख चालकों ने वाहन सहित भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों कार को रुकवाया। तलाशी में कारों से 275 बोतलें शराब बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपियों में गाजियाबाद जिले के थाना सियानीगेट कोतवाली के लोहियानगर निवासी दिनेश कुमार यादव, कासगंज जिले के थाना कोतवाली सदर के बीवी सलेमपुर निवासी कुनाल जाटव और नई दिल्ली के जिला राजोरी गार्डन के थाना ख्याला के के ब्लॉक निवासी विक्की जायसवाल हैं। इन लोगों ने बताया कि वह सस्ते दामों में हरियाणा से शराब खरीदकर बिहार प्रांत ले जाकर दो से तीन गुना दाम में बेचते हैं। तीनों शराब ले जाने संबंधी कोई कागज नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि शराब की बोतलों को कार के सीएनजी टैंक को काट कर और सीटों के अंदर और स्टेपनी रखने वाले स्थान में छिपाकर ले जाते थे। बताया कि सीएनजी टैंक देखने में ऐसा था कि शक की कोई गुंजाइश नहीं थी। लेकिन सीट के अंदर बोतलें भरी होने के शक पर हाथ डालकर देखा गया तो सीएनजी सिलिंडर एक जगह से कटा था और अंदर शराब की बोतलें भरी थीं। टीम में स्वाट टीम प्रभारी जय प्रकाश सिंह, सर्विलांस प्रभारी निखलेश कुमार शामिल रहे।