फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   25 teachers did not attend FLN training, salary stopped

Unnao News: एफएलएन प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे 25 शिक्षक, रोका वेतन

Tue, 08 Oct 2024 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
25 teachers did not attend FLN training, salary stopped
उन्नाव। बीएसए ने फतेहपुर चौरासी ब्लॉक संसाधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वहां शिक्षकों का एफएलएन प्रशिक्षण चल रहा था। उपस्थित चेक की तो 25 शिक्षक प्रशिक्षण में अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोका गया है। संचालित आईसीटी लैब से सात कंप्यूटर और इन्वर्टर भी नहीं मिला है। बीईओ से स्पष्टीकरण तलब कर जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन


बीएसए संगीता सिंह ने शाम तीन बजे फतेहपुर चौरासी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया। बीएसए के मुताबिक एफएलएन प्रशिक्षण चल रहा था। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन शैलेंद्र सिंह, श्यामेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह और शिवकुमार शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे थे। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों का जब उपस्थित रजिस्टर चेक किया गया तो उसमें 25 शिक्षक ऐसे मिले जो बिना सूचना गायब थे।
विज्ञापन

सभी का वेतन रोकने के आदेश किए गए। आईसीटी लैब देखी गई तो उसमें सात कंप्यूटर और इन्वर्टर भी नहीं मिले हैं। इसके लिए बीईओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। कार्रवाई की सूचना शिक्षा महानिदेशक के साथ एडी बेसिक को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed