{"_id":"5f1b2f1e8ebc3e9ff02e754b","slug":"25-infected-including-safipur-block-chief-found-unnao-news-knp573096122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफीपुर ब्लॉक प्रमुख सहित 25 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफीपुर ब्लॉक प्रमुख सहित 25 संक्रमित मिले
विज्ञापन
हसनगंज सीएचसी में कोविड़ जांच करता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। सफीपुर ब्लॉक प्रमुख, हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर व फार्मासिस्ट सहित 25 की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। स्वास्थ्य टीम उनके संपर्क में रहने वालों की तलाश कर रही है।
लखनऊ पीजीआई से आई रिपोर्ट में रोडवेज वर्कशाप में काम करने वाले 6 कर्मियों के साथ नवाबगंज ब्लॉक के झखरी गांव निवासी 30 वर्षीय युवक व 28 वर्षीय उसकी पत्नी, रैपिड टेस्ट किट से सफीपुर की ब्लॉक प्रमुख, 26 साल का उनका बेटा, कस्बे के बबरअलीखेड़ा निवासी कपड़ा व्यवसायी व कस्बे का 28 साल का युवक, पुरवा तहसील के गदोरवा के 52 साल के ग्राम प्रधान, हसनगंज सीएचसी में तैनात डॉक्टर व फार्मासिस्ट, सदर तहसील के शुक्लागंज के मोहल्ला आनंदनगर में 28 साल की युवती व ब्रह्मनगर में 52 साल का अधेड़, पोनीरोड में एक ही परिवार के 6 लोगों के साथ ट्रूनेट मशीन से जिला पुरुष अस्पताल सीएमएस का चालक व सिविल लाइन निवासी प्रसूता की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। संक्रमितों को बिछिया, औरास व श्रीराम मूर्ति मेडिकल कॉलेज में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 25 संक्रमित मिले हैं। सभी को सोहरामऊ के श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज के साथ औरास व बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जिले में अब तक 587 कोरोना संक्रमित
जिले में अब तक 587 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 222 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसमें 355 का इलाज चल रहा है। 10 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।
दो संक्रमितों के 9 परिजनों को कराया गया आइसोलेट
नवाबगंज ब्लॉक के झखरी में दंपति के कोरोना संक्रमित आने के बाद परिवार के पांच सदस्यों में छोटे भाई, पत्नी व संक्रमित दंपति की तीन बेटियों को आइसोलेट कराया गया है। वहीं, पुरवा ब्लॉक के गांव गदोरवा में ग्राम प्रधान के संक्रमित मिलने के बाद पत्नी, बेटा, बेटी व भांजे को आइसोलेट किया गया है। गांव के 67 परिवारों की 330 आबादी को होमक्वारंटीन किया गया है। एसडीएम राजेश चौरसिया व सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर ने गांव पहुंचे। वहां बैरिकेडिंग कराने के साथ नगर पालिका को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं।
सीएमएस सहित अन्य स्टाफ की होगी सैंपलिंग
पुरुष अस्पताल के सीएमएस के चालक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। इसके बाद अस्पताल अधीक्षक सहित चालक के संपर्क में रहे अन्य स्टाफ की जांच के लिए सैंपलिंग कराई जाएगी। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य टीम के लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य कर्मियाें में भी भय व्याप्त है।