{"_id":"58e685ff4f1c1b4c3e5b7f50","slug":"25-bigha-crop-from-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":" आग से 25 बीघे की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 25 बीघे की फसल राख
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
आग से फसल जलने के बाद काला पड़ा खेत।
- फोटो : अमर उजाला
अचलगंज। थानाक्षेत्र की बदरका चौकी में पड़ने वाले सुपासी गांव में गुरुवार दोपहर तीन बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से किसानों की 25 बीघा गेहूं की फ सल जल गई।
दोपहर में खेतों में आग देखकर आसपास काम कर रहे किसानों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सुपासी सहित आसपास के मजरों के किसानों ने दौड़कर अपने-अपने ट्यूबवेल चलाकर आग पर नियंत्रण करने की कोशिश शुरू कर दी। ग्राम प्रधान शिवकुमार पहलवान ने चौकी और थाने को सूचना दी तो मौके पर थानाध्यक्ष मो. असरफ भी पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड बुलाते हुए खुद भी सिपाहियों के साथ आग बुझाने की कोशिश में लगे। जब तक आग पर काबू पाया जाता 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों में जुगराज, जगरूप यादव, लल्लू पुत्र अर्जुन, मनोहर पासी और जगदीश को नुकसान उठाना पड़ा है। राजस्वकर्मी शिवशंकर ने बताया कि लगभग 26 बीघा गेहूं की फसल जली है। नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट भेजी जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से हादसों में दिनों दिन बढ़ोत्तरी हो रही है।