{"_id":"5bf45d52bdec2269436ba6c8","slug":"201542741330-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन के लिए बोर्ड भेजे जाने लगे अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन के लिए बोर्ड भेजे जाने लगे अभिलेख
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में दो महीने पहले नियुक्ति हुए शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन का काम शुरू हो गया है। बीएसए कार्यालय से संबंधित बोर्डों को अभिलेख भेज दिए गए हैं। इस बार बेसिक शिक्षा सचिव ने ऑनलाइन अभिलेखों का सत्यापन भी मान्य किया।
68,500 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत दो महीने पहले जिले में 815 शिक्षकों की काउंसलिंग कराकर उन्हें स्कूलों का आवंटन किया गया था, लेकिन मामला कोर्ट में होने से अभिलेख सत्यापन के लिए नहीं भेजे जा रहे थे। बेसिक शिक्षा सचिव की हुई वार्ता में नवनियुक्त शिक्षकों के सत्यापन के आदेश दिए गए थे। उसी क्रम में जिले के करीब 700 शिक्षकों के सत्यापन संबंधित बोर्डों को भेजे गए हैं।
नए नियम में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व टीईटी का ऑनलाइन सत्यापन हो सकेगा। वहीं स्नातक का सत्यापन यूनिवर्सिटी से कराना होगा। इस भर्ती में कई ऐसा समायोजित टीचरों की नियुक्ति हुई जिनके अभिलेखों का सत्यापन पहले ही कराया जा चुका है। उनका सिर्फ टीईटी का ही सत्यापन कराना होगा। बीईओ मुख्यालय अजीत निगम ने बताया कि लगभग सत्यापन भेजे जा चुके हैं। जो बचे हैं वह दो तीन दिन में भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
-स्नातक को छोड़ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के साथ टीईटी का भी हो सकेगा ऑनलाइन सत्यापन
- शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत दो महीने पहले नियुक्त हुए टीचरों को वेतन देने की प्रक्रिया शुरू