फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   इस बार बिना पंजीकरण नहीं खरीदा जाएगा धान

इस बार बिना पंजीकरण नहीं खरीदा जाएगा धान

Sun, 29 Oct 2017 11:22 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
इस बार बिना पंजीकरण नहीं खरीदा जाएगा धान
इस बार बिना पंजीकरण नहीं खरीदा जाएगा धान
विज्ञापन



उन्नाव। इस बार बिना पंजीकरण के किसानों से धान नहीं खरीदा जाएगा। बिचौलियों पर लगाम लगाने के लिए शासन ने खरीद में नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत किसानों को विभागीय वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पंजीकरण कराने के दौरान अन्नदाता को खेती से संबंधित कागजात जमा करने होंगे।



जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन और खाद्य विपणन विभाग तैयारियों में जुट गया है। खरीद में दलालों का दखल समाप्त करने के लिए किसानों को वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान किसानों को जमीन संबंधी कागजात, बैंक पासबुक व आधारकार्ड की फीडिंग भी करानी होगी। किसान कहीं से भी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। क्रय केंद्रों पर भी पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी। जिले को 22300 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है। धान खरीद के लिए जिले में 16 क्रय केंद्र खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन




इसमें विपणन विभाग के 6, पीसीएफ के 3, एसएफसी के 5 और यूपी एग्रो व एफसीआई के एक-एक केंद्र शामिल हैं। किसानों को सामान्य धान के लिए 1550 रुपये और ग्रेड-ए धान के लिए 1590 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। खरीद के लिए किसान को केंद्र पर किसान बही या खतौनी के साथ ही बैंक खाते की डिटेल भी बतानी होगी। किसानों को उपज का भुगतान आरटीजीएस के जरिए खातों में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं शिकायतें
किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय में कंट्रोलरूम खोला गया है। किसान कंट्रोलरूम के नंबर 0515-2826022 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोलरूम का नंबर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चालू रहेगा।




रिजर्व में हैं 7 लाख बोरे
खरीद की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। एक नवंबर से केंद्र खोले जाएंगे। खरीद के लिए 736500 रुपये रिजर्व रखे गए हैं। किसानों को खरीद के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।
अनुराग पांडेय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उन्नाव।



- जिले में एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, खरीद एजेंसियां क्रय केंद्र खोलने की कवायद में जुटीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed