फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   2 died in road accident

उन्नाव : मार्ग दुर्घटनाओं में महिला व श्रमिक की मौत

Thu, 14 Jul 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
2 died in road accident
बांगरमऊ/सोनिक। मार्ग दुर्घटनाओं में महिला व श्रमिक की मौत हो गई। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बाइक से गिरी महिला को दुग्ध वाहन ने कुचल दिया। वहीं कानपुर-लखनऊ हाईवे पर श्रमिक को वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हरदोई के मल्लावां के मोहल्ला मिर्जापुर निवासी तुफैल बुधवार सुबह पत्नी गुलिस्ता (30), बेटे साहिल (4) व अरहान (2) को लेकर बाइक से कस्बा हैदराबाद दवा लेने जा रहे थे। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर नसिरापुर गांव के पास दुग्ध वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गुलिस्ता सड़क पर गिर गईं। दुग्ध वाहन से कुचलकर उनकी मौत हो गई। जबकि पति व दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पति की तहरीर पर वाहन चालक को हिरासत मेें लिया है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के इटकुटी निवासी रामबहादुर (37) दही थाना क्षेत्र में फैक्टरी में श्रमिक थे। मंगलवार देर रात वह घर वापस जा रहे थे। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मुर्तजानगर नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा। वहां उनकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed