फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   घोटालों की जांच कर रही आडिट टीम को बाबू नहीं दे रहे फाइलें

घोटालों की जांच कर रही आडिट टीम को बाबू नहीं दे रहे फाइलें

Thu, 26 Oct 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
घोटालों की जांच कर रही आडिट टीम को बाबू नहीं दे रहे फाइलें
बाबू नहीं दे रहे जांच टीम को फाइलें
विज्ञापन



उन्नाव। पीडब्ल्यूडी में करोड़ों के घोटाले में प्रांतीय खंड के एक्सईएन के निलंबन के बाद विभाग ने आडिट शुरू कराया है। प्रांतीय खंड में जांच कर रही आडिट टीम को विभाग के बाबू फाइलें देने से कतरा रहे हैं। इस शिकायत पर प्रांतीय खंड का काम देख रहे निर्माण खंड के एक्सईएन ने फटकार लगा दी। इसके बाद कुछ लिपिकों ने अभिलेख उपलब्ध कराए हैं। हालांकि सैकड़ों निर्माण व मरम्मत कार्यों के बिल वाउचर, अनुबंध पत्रों सहित कई अहम पत्रावलियां अभी भी बाबू दबाए बैठे हैं।



सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर 33 लाख खर्च करने के बाद उन्हीं सड़कों के नवीनीकरण के नाम पर लाखों का घोटाला हुआ है। उन्नाव शुक्लागंज मार्ग सहित अन्य मार्गों पर बिना टेंडर कराए 50-50 लाख के अतिरिक्त मद से आपूर्ति आदेश के आधार पर चहेती फर्मों को दो करोड़ के भुगतान में घपला किया गया। विधानसभा चुनाव के दौरान पोलिंग स्टेशनों के मार्गों की मरम्मत के नाम पर 62 लाख का घालमेल हुआ है।
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में ऐसे ही घोटालों की लंबी फेहरिस्त है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता एपी सिंह को डिप्टी सीएम के आदेश पर निलंबित कर दिया गया था। 12 अक्टूबर को उनके सरकारी आवास के बाहर निलंबन आदेश और घोटालों की लिस्ट भी चस्पा कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक्सईएन को निलंबित करने के बाद शासन ने विभाग के कामों का आडिट शुरू कराया है। पूर्व एक्सईएन के चहेते बाबू उनके कारनामों पर पर्दा डालने की कोशिशों में जुटे हैं। तीन सदस्यीय आडिट टीम सहायक अभियंता के कार्यालय में बैठकर अभिलेखों की जांच कर रही है। बुधवार को आडिट टीम को विभाग के कुछ बाबुओं ने कई अहम फाइलें देने से मना कर दिया। आडिट टीम के लोगों ने दबाव बनाया तो कई बाबू बहाना बनाकर खिसक गए। कुछ लिपिकों ने रिसीविंग देने पर ही पत्रावलियां उपलब्ध कराने की बात कही।


आडिट टीम के सदस्यों ने निर्माण खंड के एक्सईएन अहमद हसन से लिपिकों के असहयोग की शिकायत की। इसके बाद एक्सईएन ने संबंधित लिपिकों को फोन कर फटकार लगाई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आडिट टीम जो भी अभिलेख मांगे, उन्हें तत्काल उपलब्ध कराएं। इसमें लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कुछ लिपिकों ने टीम को पत्रावलियां उपलब्ध कराईं।


नहीं माने तो शासन को भेजेंगे रिपोर्ट
पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड का भी काम देख रहे निर्माण खंड के एक्सईएन अहमद हसन ने बताया कि कुछ लिपिक आडिट टीम को पत्रावलियां देने में आनाकानी कर रहे थे। शिकायत मिलने पर उन्हें सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी लिपिक असहयोग करेंगे तो उनके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



- गड्ढा मुक्ति, शुक्लागंज रोड के चौड़ीकरण और पैचिंग में करीब दस करोड़ का घपला, प्रांतीय खंड के प्रभारी एक्सईएन ने लिपिकों को लगाई फटकार, करोड़ों के घोटाले में एक्सईएन के निलंबन के बाद मुख्यालय से शुरू हुआ आडिट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed