{"_id":"5bf5af8ebdec22694a53d6c5","slug":"171542827918-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर इसी हफ्ते दोबारा गरजेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर इसी हफ्ते दोबारा गरजेगा बुलडोजर
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर की मुख्य सड़कों पर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस विभाग ने ब्लूप्रिंट तैयार किया है। चार दिन के अंतराल में एक बार फिर अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजेगा। साथ ही अतिक्रमण दुकानदारों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमण से शहर की सड़कों की चौड़ाई हर दिन कम होती जा रही है। रविवार को डीएम व एसपी का काफिला अतिक्रमण में फंसा था। इसके बाद अधिकारियों ने शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का प्लान तैयार किया। डीएम ने शहर की मुख्य सड़क पर काबिज अतिक्रमण को हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं। नगर पालिका परिषद व यूएसडीए के अधिकारी अतिक्रमण अभियान को लेकर चुप्पी साधे हैं। जबकि पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है।
सीओ सिटी उमेश त्यागी ने बताया कि शहर के अतिक्रमण को हटाने का प्लान तैयार हो गया है। इसी हफ्ते एक बार फिर अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उधर, नगर पालिका ईओ आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि अतिक्रमण की समस्या काफी गंभीर है। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही अभियान चलाकर शहर का अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
-जाम से राहत देने के लिए सीओ के नेतृत्व में चलेगा अभियान
-सड़क व फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराएगी पुलिस