{"_id":"5bfee52dbdec22418130ad65","slug":"161543431469-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत तार जोड़ रहे युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत तार जोड़ रहे युवक की करंट से मौत
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा। गांव के बाहर बने मंदिर में लगे बिजली के खंभे में चढ़कर लाइन ठीक करते समय एक युवक करंट की चपेट आकर झुलस गया। घरवालों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
पुरवा कोतवाली के मुरैता प्राचीन गांव निवासी विवेक (21) पुत्र उमाशंकर बुधवार सुबह बटेश्वर बाबा मंदिर के पास स्थित बिजली के खंभे में लाइन ठीक करने के लिए चढ़ा था। तार जोड़ते समय अचानक बिजली आपूर्ति शुरू होने से उसे करंट लगा। सीएचसी में मृत घोषित करने के बाद परिवार के लोग उसका शव लेकर गांव पहुंचे। तभी पुलिस भी पहुंच गई।
परिवार में उसकी मां विटान, बहन रोशनी, चांदनी एवं भाई विकास हैं। पिता उमाशंकर दिल्ली में रहकर काम करता है। उन्हें घटना की सूचना दी गई है। दरोगा सीताराम मिश्र ने बताया कि मां बिटान ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। जेई शशिमणि कश्यप ने बताया कि विवेक उनके विभाग का कर्मचारी नहीं था।
विज्ञापन
-खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था, मां ने पोस्टमार्टम कराने से किया इन्कार