फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   निकाय चुनाव का बजा बिगुल, 22 नवंबर को वोटिंग

निकाय चुनाव का बजा बिगुल, 22 नवंबर को वोटिंग

Sat, 28 Oct 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव का बजा बिगुल, 22 नवंबर को वोटिंग
निकाय चुनाव: 22 नवंबर को मतदान
विज्ञापन



उन्नाव। नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी। जिले की तीन नगर पालिकाओं व 15 नगर पंचायतों में प्रथम चरण में 22 नवंबर को मतदान होगा। 29 अक्तूबर से अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 1 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही राजनैतिक दलों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा को लेकर खींचतान शुरू हो गई।



राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में तीन चरणों में निकाय चुनाव कराने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में 22 नवंबर को उन्नाव समेत 25 जिलों में मतदान होगा। निकाय चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशी 29 अक्तूबर से नामांकन करा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया कलक्ट्रेट परिसर में होगी।1 दिसंबर को मतगणना होगी। जिले में 31 दिसंबर तक आचार संहिता लागू रहेगी।
विज्ञापन




निकाय चुनाव का कार्यक्रम
नामांकन 29 अक्तूबर से 6 नवंबर तक (सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक)।
नामांकन पत्रों की जांच 7 नवंबर को सुबह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक।
नाम वापसी 9 नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक।
प्रतीक आवंटन 10 नवंबर को सुबह 11 बजे से।
मतदान 22 नवंबर को।
मतगणना 1 दिसंबर को सुबह आठ बजे से।



खर्च सीमा में बदलाव
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव में खर्च की सीमा निर्धारित कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी अधिकतम 6 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। पूर्व में चालीस वार्ड से कम वाली नगर पालिकाआें में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए खर्च सीमा 4 लाख रुपये निर्धारित थी। वार्ड सदस्य इस बार 1.5 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। पूर्व में वार्ड सदस्य सिर्फ 40 हजार खर्च कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रत्याशियों की तेज होगी दौड़
अधिसूचना जारी होने व पार्टी के टिकट न मिलने से सुस्त चल रही प्रत्याशियों की दौड़ अब तेजी पकड़ेगी। 29 अक्तूबर से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों के पास मतदाताओं तक पहुंचने के लिए बीस दिन से भी कम दिन का समय रहेगा।


पल-पल मिलेंगे चुनाव के नतीजे
लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तरह ही इस बार निकाय चुनाव को हाईटेक तरीके से कराया जाएगा। मतदाताओं को मतदान और मतगणना की जानकारी राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मिल सकेगी। चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं को फोन पर मतदान संबंधी जानकारी दी जाएगी। मोबाइल पर सिर्फ उन्हीं मतदाताओं को जानकारी मिल सकेगी, जिन्होंने अपना डाटा आधार कार्ड से लिंक करा रखा है।



377082 वोटर करेंगे भाग्य का फैसला
जिले की तीन नगर पालिकाआें व 15 नगर पंचायतों में 377082 मतदाता अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। निकाय चुनाव से पहले मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जिले में 4614 मतदाता बढ़े हैं।


यह मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला
निकाय मतदाता
नगर पालिका उन्नाव: 121665
नगर पालिका बांगरमऊ: 30518
नगर पालिका गंगाघाट:107138
----
नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी: 4526
नगर पंचायत कुरसठ: 4633
नगर पंचायत गंजमुरादाबाद: 7602
नगर पंचायत सफीपुर: 17943
नगर पंचायत मोहान: 10582
नगर पंचायत हैदराबाद: 5487
नगर पंचायत रसूलाबाद: 5334
नगर पंचायत न्योतनी: 5314
नगर पंचायत औरास:4604
नगर पंचायत नवाबगंज:8069
नगर पंचायत बीघापुर:4707
नगर पंचायत मौरावां: 10498
नगर पंचायत पुरवा: 19203


-29 अक्तूबर से 6 नवंबर तक नामांकन, 1 दिसंबर को होगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed