फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   16 Scratch found in railway track

रेलवे ट्रैक में मिले 16 स्क्रैच

Wed, 24 May 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव Updated Wed, 24 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
16 Scratch found in railway track
जांच टीम की ओर से चिन्हित किए गए संदिग्ध स्पॉट। - फोटो : Amar ujala

 रविवार को एलटीटी एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच डीआरएम द्वारा गठित पांच सदस्यीय टीम ने शुरू कर दी है। मंगलवार को टीम ने ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण किया। रेलपथ विभाग को घटनास्थल से कुछ दूरी पर करीब 20 मीटर के दायरे में 16 संदिग्ध स्पॉट मिले हैं। जांच टीम के सदस्यों का मानना है कि ये निशान निशान इमरजेंसी ब्रेक या पहिया जाम होने के भी हो सकते हैं।

विज्ञापन


मालूम हो कि रविवार दोपहर करीब पौने दो बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस उन्नाव जंक्शन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें ट्रेन की 11 बोगियां पटरी से उतर गईं थीं। ट्रेन की स्पीड कम होेने से सभी यात्री सुरक्षित बच गए थे। सूचना पर रेलवे के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) सतीश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद ट्रैक में गड़बड़ी की आशंका जताई थी। उन्होंने हादसे के कारण का पता लगाने के लिए हर बिंदु पर बारीकी से जांच कराने की बात कही थी।
विज्ञापन


उन्होंने जांच के लिए रेलवे के मेंटीनेंस, इंजीनियरिंग व सुरक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों की पांच सदस्यीय टीम गठित करते हुए जांच के आदेश दिए थे। मंगलवार को टीमों ने अपनी जांच शुरू कर दी। रेलपथ विभाग ने कचहरी रोड रेलवे क्रासिंग और केबिन के बीच करीब 20 मीटर के दायरे में 16 संदेहजनक निशान चिन्हित किए हैं। इनमें कई निशान तो ऐसे हैं जो 10 से 12 मिली मीटर तक गहरे हैं। फिलहाल जांच टीमें हर पहलू से गहन जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed