Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   15 trains cancelled due to work on track

इंटरसिटी, मेमू समेत 15 जोड़ी ट्रेन छह दिन के लिए निरस्त

Sun, 28 Aug 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
15 trains cancelled due to work on track
उन्नाव। मानकनगर में लूप लाइन तथा खंभों को बदलने का काम रविवार से शुरू होगा। इसके कारण उन्नाव-लखनऊ रेल रूट पर इंटरसिटी, मेमू सहित 15 जोड़ी ट्रेनें छह दिन के लिए निरस्त कर दी गईं हैं। मुख्य ट्रेनों को ब्लॉक देकर निकालने की तैयारी है।
विज्ञापन

तेजस सहित प्रमुख ट्रेनों को रफ्तार देने के लिए रेलवे ट्रैक बदलने का काम डेढ़ साल से चल रहा है। हरौनी तक लाइन बदली जा चुकी है। वहीं अब मानकनगर रेल लाइन को बदलने का काम शुरू हो रहा है। इसके कारण रविवार 28 अगस्त से दो सितंबर तक लूप लाइन तथा खंभे बदले जाएंगे। इस दौरान 15 जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

इनका संचालन बंद रहेगा
इंटरसिटी, गरीबरथ, प्रयागराज-लखनऊ एक्सप्रेस, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस, गोरखपुर-अयोध्या एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, फर्रुखाबाद एक्सप्रेस, लखनऊ-कानपुर व कानपुर-लखनऊ एलकेएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार यात्रियों को होगी परेशानी
ट्रेनें निरस्त होने से करीब 10 हजार दैनिक यात्रियों को सफर में परेशानी होगी। खासकर इंटरसिटी और एलकेएम से कानपुर और लखनऊ आने-जाने वालों को अन्य संसाधन तलाशने पड़ेंगे।

मानकनगर के पास लूप लाइन तथा खंभे बदले जाने के कारण दो सितंबर तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। कई स्थानीय और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कई ट्रेनों को ब्लॉक देकर निकाला जाएगा। - एचएस मेंहदी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed