फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   13 thousand candidates' fate tomorrow

13 हजार प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कल

Sat, 12 Dec 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 12 Dec 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
13 thousand candidates' fate tomorrow
पंचायत चुनाव में 1044 प्रधान सीटों और ग्राम पंचायत सदस्य की 12958 सीटों
विज्ञापन
पर चुनाव की अधिसूचना 21 सितंबर को लागू हुई थी। पहले चरण का चुनाव 28 नवंबर, दूसरे चरण का 1 दिसंबर व तीसरे चरण का 7 दिसंबर को चुनाव हो चुका है। चौथे व अंतिम चरण का चुनाव गुरुवार को पूरा हो गया।

सभी चरणों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही 6853 प्रधान पद के उम्मीदवार अब 13 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा 6175 ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी मतपेटियों में बंद है। जनपद के सभी 16 ब्लाकों में प्रधान और सदस्य पदों के लिए 13028 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला दो दिन बाद 13 दिसंबर रविवार को होगा क्योंकि उसी दिन मतगणना होगी। इस पंचायत चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मतगणना तिथि को मात्र दो दिन का समय शेष है ऐसे में सभी प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

अब किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा और किसको निराशा हाथ लगेगी इसकी जानकारी आने वाली 13 तारीख को होगी। फिलहाल सभी प्रत्याशियों की धुकधुकी परिणाम तिथि नजदीक देख बढ़ गई है और सभी मतगणना तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed