फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   13 long distance trains late for hours, passengers worried

Unnao News: लंबी दूरी की 13 ट्रेनें घंटो लेट, परेशान रहे यात्री

Fri, 07 Jul 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
13 long distance trains late for hours, passengers worried
उन्नाव। पिपरसंड स्टेशन पर नई डाउन लूप लाइन का निर्माण चल रहा है। इससे रेलवे ने 12 ट्रेनें पहले ही निरस्त कर दी हैं। वहीं अन्य ट्रेनों का लेट लतीफी जारी है। गुरुवार को उन्नाव जंक्शन पर 13 मुख्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटो की देर से पहुंचीं।
विज्ञापन


लूप लाइन निर्माण के कारण गुरुवार को 12225 कैफियत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह घंटे देरी उन्नाव स्टेशन पहुंची। वहीं 19166 साबरमती 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस पांच घंटा, 14866 मरुधर और 19038-19037 अवध एक्स्प्रेस चार घंटा, 33538 हसनाबाद-सियाल्दा, 15708 अमृतसर-कटिहार और 12226 कैफियत एक्सप्रेस तीन घंटा, 12565 बिहार संपर्क क्रांति दो घंटा 43 मिनट व 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस 1 घंटा 55 मिनट, 04102 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 1 घंटा 39 मिनट और 12533 पुष्पक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 38 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed