{"_id":"59f4ce474f1c1b98678b7f56","slug":"121509215815-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के हर परीक्षार्थी की कॉपी की होगी ‘पहचान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के हर परीक्षार्थी की कॉपी की होगी ‘पहचान’
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा के हर परीक्षार्थी की कॉपी की होगी ‘पहचान’
उन्नाव। नकल की चाहत रखने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की राह आसान नहीं होगी। प्रदेश के पचास संवेदनशील जिलों में पहली बार जनपद भी शामिल किया गया है। सरकार ने संवेदनशील जिलों में सख्त कार्रवाई का चाबुक चलाया है। इन जिलों के परीक्षार्थियों को कोडयुक्त उत्तर पुस्तिकाएं जारी की जाएंगी। गोपनीय आईडी नबंर डीआईओएस के पास होगा। सीसीटीवी कैमरे वाले कालेज ही परीक्षा केंद्र बनेंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2017-18 की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम शुक्रवार को घोषित हो गया है। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में खासी सख्ती बरती जाएगी। परीक्षाएं फरवरी में शुरू होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। जनपद को संवेदनशील श्रेणी में रखने के कारण यहां के परीक्षार्थियों को कोड नंबर युक्त उत्तर पुस्तिकाएं देने का फैसला लिया गया है।
कोड नंबरयुक्त उत्तर पुस्तिका का संपूर्ण ब्योरा परीक्षा केंद्र से बोर्ड कार्यालय को भेजा जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल का क्रमांक गोपनीय होगा। इसका रिकार्ड सिर्फ डीआईओएस के पास रहेगा। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि सचिव की गाइड लाइन के तहत ही परीक्षा कराई जाएगी। केंद्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। अन्य बिंदुओं पर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
खत्म होगा नकल का खेल
उत्तर पुस्तिकाओं के कोड युक्त होने से परीक्षा की पारदर्शिता को बल मिलेगा। वहीं नकल के बूते परीक्षा पास करने वालाें की मुश्किलें बढ़ेंगी। पहली बार सीसीटीवी की मानीटरिंग के अलावा पर्यवेक्षकों की मौजूदगी नकल पर अंकुश लगाएगी।
ऑनलाइन रिकार्डों में अंतर, जांच शुरू
बोर्ड परीक्षा में केंद्र बनाए जाने वाले इंटर कालेजों का माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन ब्योरा मांगा था। सत्यापन के बाद परीक्षा केंद्रों पर मंडलीय समिति मुहर लगाएगी। कई कालेज प्रबंधकों ने जो सूचना अपलोड की, उसमें बड़े स्तर पर अंतर पाया गया है। डीआईओएस राकेश कुमार ने ऐसे कालेजों का रिकार्ड इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है।
2016-17 के बोर्ड परीक्षार्थियों का ब्योरा
हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का ब्योरा
बालक बालिका
20841 19988
इंटर के परीक्षार्थियों का ब्योरा
बालक बालिका
14685 16111
परीक्षा में बैठेंगे 72,787 परीक्षार्थी
इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 42013 व इंटर में 30774 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
छात्राओं को स्वकेंद्र परीक्षा का लाभ
बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्राओं को परीक्षा देने के लिए अपने कालेज से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस बार भी बेटियों को स्वकेंद्र परीक्षा का लाभ दिया गया है। यह निर्देश सचिव ने डीआईओएस को जारी किए हैं।
- संवेदनशील श्रेणी में होने के कारण जिले में बनाई गई फुलप्रूफ व्यवस्था, परीक्षार्थियों को मिलेंगी कोडयुक्त उत्तर पुस्तिकाएं, सीसीटीवी से लैस इंटर कालेज ही बनेंगे परीक्षा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो