{"_id":"5bfee535bdec224154007ab3","slug":"111543431477-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुश्रवण समिति ने सिटी जेल ड्रेन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुश्रवण समिति ने सिटी जेल ड्रेन का किया निरीक्षण
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कुंभ मेला में गंगा की धारा को अविरल बनाने की कवायद में जुटे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। फैक्टरियों के उत्प्रवाह पर नजर रखने के लिए गठित की गई अनुश्रवण समिति ने बुधवार को सिटी जेल ड्रेन का निरीक्षण किया। इस दौरान कुंभ मेला से पहले ड्रेन में पांच स्थानों पर टैपिंग कराने का निर्णय लिया गया।
सिटी जेल ड्रेन के जरिये घरों से निकलने वाला 9 एमएलडी प्रदूषित पानी बिना शुद्धीकरण के गंगा में गिर रहा है। इसके अलावा सिटी जेल ड्रेन की 52 व लोनी ड्रेन की 27 इकाइयों का 12 एमएलडी पानी गंगा में गिराया जा रहा है। शासन ने जल्द से जल्द इन नालों की टैपिंग करने के निर्देश दिए हैं।
जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समिति को जिम्मेदारी दी गई है कि वह लोनी व सिटी ड्रेन का समय समय पर निरीक्षण करते रहें। जिसके चलते बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने सिटी जेल ड्रेन का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रदूषण विभाग व जलनिगम के अधिकारी भी शामिल रहे। निरीक्षण में ड्रेन में पर्याप्त मात्रा में पानी मिला। इस पर समिति ने कुंभ मेला से पहले ड्रेन का पांच स्थानों पर टैपिंग कराने, जरूरत पड़ने पर ड्रेन के पानी की धारा को वन विभाग की खाली भूमि पर मोड़ने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही ड्रेन की टैपिंग होगी। गुरुवार को लोनी ड्रेन का निरीक्षण होगा।
विज्ञापन
-ड्रेन में मिला पानी, पांच स्थानों पर टैपिंग का लिया निर्णय