फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   परफॉर्मेंस ग्रांट के लिए 33 ग्राम पंचायतों ने किया आवेदन

परफॉर्मेंस ग्रांट के लिए 33 ग्राम पंचायतों ने किया आवेदन

Mon, 17 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
परफॉर्मेंस ग्रांट के लिए 33 ग्राम पंचायतों ने किया आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। वित्तीय वर्ष के अंदर आडिट कराने और राजस्व बढ़ाने वाली ग्राम पंचायतों को प्रदेश सरकार विशेष बजट के रूप में परफॉर्मेंस ग्रांट देने जा रही है। परफॉर्मेंस ग्रांट पाने के लिए जिले की 33 ग्राम पंचायतों ने आनलाइन आवेदन किया है। हालांकि आडिट न होने के कारण 8 पंचायतें ग्रांट पाने से चूक गई हैं।


पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर 90 फीसदी बेसिक ग्रांट ग्राम पंचायतों को पूर्व में दी गई थी। जबकि रोकी गई 10 प्रतिशत धनराशि परफॉर्मेंस ग्रांट के रूप में दी जानी है। यह धनराशि तभी ग्राम पंचायतों को मिलेगी, जब वह ग्राम निधि के खाते की आडिट वित्तीय वर्ष के अंदर कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। परियोजना प्रबंधक नीलम रावत ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिले की कोई भी ग्राम पंचायत मानकों पर खरी नहीं उतरी थी। जिससे किसी भी पंचायत को ग्रांट नहीं मिल पाई थी। इस बार कुल 41 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया था। हालांकि 8 पंचायतें आडिट न होने के कारण आवेदन नहीं कर सकी हैं। शेष 33 पंचायतों का नाम फाइनल हो गया है। अब शासनस्तर से आवेदन की जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही ग्रांट जारी होगी।
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों ने किया है आवेदन
असोहा की सेमरी, औरास की अलीपुर मिचलौला, दिपवल, गोबरा, नसीरपुर समद, पुरथ्यावां व सीमऊ, बीघापुर की गरेवा व रायपुर, फतेहपुर चौरासी की मतलबपुर व शेरपुर अचीरचा, हसनगंज की कायमपुर निबरवारा, नवई, निंदेमऊ व ऊंचगांव, मियागंज की मलहोली व मियागंज, नवाबगंज की कठेहरु, पुरवा की भूपतिपुर, जगतखेड़ा व नत्थीखेड़ा, सफीपुर की ककरौरा, कुसैला, लहबरपुर, मिर्जापुर, ओसिया, पपीर, सफीपुर रुरल, शेरपुर खुर्द व उनवां, सिकंदरपुर करन की अटा, सरोसी की मरौंदा मझवारा व मरौंदा सूचित।
विज्ञापन
विज्ञापन



-वित्तीय वर्ष के अंदर आडिट कराने और राजस्व बढ़ाने वाली ग्राम पंचायतों को मिलेगा विशेष बजट
-14वें वित्त आयोग की 10 फीसदी रिजर्व धनराशि मिलेगी, आडिट न होने से 8 पंचायतें हुई बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed