फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बारिश से ट्रैक पर भरा पानी, ट्रेनें प्रभावित

बारिश से ट्रैक पर भरा पानी, ट्रेनें प्रभावित

Sun, 26 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बारिश से ट्रैक पर भरा पानी, ट्रेनें प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होना बारिश में मुश्किलों का सबब बन रहा है। शनिवार दोपहर बाद रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य स्थानों पर ट्रैक पर जलभराव होने से ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित रही। रेल यातायात सामान्य रखने में कर्मचारियों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ी।

शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक कई बार हुई झमाझम बारिश से रेलमार्ग का सफर भी प्रभावित रहा। माडल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो व तीन के रेल ट्रैक पर बारिश के दौरान कई बार जलभराव के हालात बने। रेलवे ट्रैक पर पानी रुकने से अधिकारी दिनभर जूझते रहे। हरदोई पुल की तरफ ट्रैक किनारे जमा हुए मलबे को हटाने में गैंगमैन दिनभर मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन


वहीं अजगैन, जैतीपुर, मगरवारा रेलवे स्टेशन पर भी जलभराव मुसीबत का कारण बना। इस दौरान जनसाधारण एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी, राप्तीसागर, आगरा इंटरसिटी के अलावा एलकेएम ट्रेनों को रोककर चलाया गया। ट्रेनों की रफ्तार थमने से यात्रियों को लेटलतीफी का सामना करना पड़ा। हालांकि रेलपथ निरीक्षक विकास कुमार ने रेल यातायात सामान्य होने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-यातायात सामान्य रखने में कर्मचारियों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed