फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   11 crores development work passed

11 करोड़ के प्रस्तावों पर लगी मुहर

Tue, 18 Oct 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 18 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
11 crores development work passed
सदस्यों को संबोधित करते मंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पंचायत सदस्यों की बैठक में 11 करोड़ के प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में मौजूद बीडीसी सदस्यों व प्रधानों ने अपने क्षेत्रों में लंबित निर्माण कार्यों पर चर्चा की। ब्लाक प्रमुख पुष्पा रावत ने जल्द से जल्द अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री सुधीर रावत ने कहा कि प्रदेश की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सभी को प्रयासरत रहना चाहिए है। मंत्री ने कहा कि अभी में कई लोगों को राज्य  सरकार की योजनाओं के बारे में पता नहीं है, ऐसे लोगों के बीच जाकर बातचीत करनी चाहिए उन्होंने मौजूद जनप्रतिनिधियों से कहा कि मनरेगा के अंतर्गत काम करने वाले मजदूरों का पंजीकरण श्रम विभाग में अवश्य करवा दें। बताया कि सौ दिन काम करने के उपरांत ऐसे मजदूरों को दुर्घटना में मौत हो जाने पर सरकार पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देती है। इसके अलावा भी बहुत सारी योजनाएं श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों को प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने खंड विकास अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि जनता के जायज कार्य को कतई न रोका जाए। बताया कि यदि पब्लिक दुखी है तो नेता खुश नहीं रह सकता। उन्होंने ब्लाक सभागार में मौजूद लोगों को खड़ा देख बड़ा सभागार बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा। खंड विकास अधिकारी सुषमा देवी ने भी बैठक को संबोधित करते हुए विकासपरक योजनाओं की जानकारी सदन को दी। ब्लाक प्रमुख पुष्पा रावत ने बैठक में आए हुए सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राणा संग्राम सिंह, टिंकू सिंह, जगदीश द्विवेदी, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed