फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   102 ambulance not arrived, the mother and infant death

समय से नहीं पहुंची 102 एंबुलेंस, जच्चा-बच्चा की मौत

Wed, 28 Jan 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 28 Jan 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
102 ambulance not arrived, the mother and infant death
अचलगंज। जननी सुरक्षा योजना के तहत शासन द्वारा संचालित 102 एंबुलेंस का लाभ समय से गर्भवती को न मिलने पर उसकी हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस चालक द्वारा गलत जानकारी दिए जाने के कारण लगभग तीन घंटे बाद परिजन महिला को प्राइवेट वाहन से लेकर जिला अस्पताल आए।
विज्ञापन


जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर एक प्राइवेट नर्सिंगहोम पहुंचे जहां इलाज के दौरान जच्चा बच्चा ने दम तोड़ दिया।

बारासगवर थाना क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर में रहने वाले अनूप लोधी की (30) वर्षीय पत्नी सुमन का प्रसव होने के कारण वह कुछ दिन पहले अपने मायके बीघापुर थानाक्षेत्र की ग्राम सभा रानीपुर के मजरे छुलिहा आ गई थी। 25 जनवरी की रात लगभग दो बजे उसे प्रसव पीड़ा हुई। सूचना रानीपुर की आशाबहू माया देवी को दी गई।
विज्ञापन


आशाबहू ने अपने मोबाइल से जननी सुरक्षा योजना के तहत संचालित टोल फ्री नंबर 102 पर कॉल की। आशा बहू को आधा घंटे के अंदर एंबुलेंस पहुंचने की जानकारी दी गई। आधा घंटा तक जब एंबुलेंस घर नहीं पहुंची तो आशाबहू ने दोबारा उसी नंबर पर बात की। फिर यही जानकारी मिली की एंबुलेंस पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार गलत जानकारी मिलती रही। उस दौरान जच्चा की हालत और बिगड़ गई। लगभग तीन घंटे तक जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजन सोमवार सुबह लगभग पांच बजे निजी गाड़ी से गर्भवती को लेकर अचलगंज सीएचसी आएं। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया।

परिजन उसे फिर जिला अस्पताल लेकर आए तब तक उसकी हालत और बिगड़ चुकी थी। यहां डॉक्टरों ने उसे हाथ तक नहीं लगाया और चलता कर दिया। बाद में महिला को सुंदर टाकीज रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में लाकर भर्ती कराया। जहां दोपहर लगभग दो बजे इलाज के दौरान जच्चा बच्चा दोनों ने दम तोड़ दिया। जच्चा बच्चा की मौत पर परिजनों ने हंगामा भी काटा लेकिन पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।


वर्जन
रानीपुर गांव की आशा बहू माया देवी ने बताया कि उसने अपने मोबाइल से 102 टोल फ्री नंबर पर फोन किया था। फोन करने के लगभग तीन घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची थी। इसी के चलते जच्चा की हालत बिगड़ गई और जच्चा बच्चा दोनों ने दम तोड़ दिया। उसने बताया कि यह सुमन का तीसरा बच्चा था।

102 एंबुलेंस के जिला प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। यदि इसमें जिसकी की लापरवाही होगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed