फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   10 people returned from other cities isolated

दूसरे शहरों से लौटे 10 लोग आइसोलेट

Fri, 10 Apr 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
10 people returned from other cities isolated
उन्नाव। बंगलुरू, दिल्ली, कोलकाता व मुंबई से वापस लौटे 10 लोगों को सर्दी, खांसी व जुकाम होने पर जिला अस्पताल में आइसोलेट कराया गया है। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। यह सभी बाइस से चौबीस दिन पहले वापस लौटे हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के मोहल्ला आजाद नगर व नेहरू नगर निवासी दो मुस्लिम समुदाय के लोग 2 व 31 मार्च को बंगलुरू व दिल्ली से वापस लौटे थे। यह दोनों नगर पंचायत की बारातशाला में क्वारंटीन थे। अचलगंज के गौरी त्रिपुरारपुर निवासी एक युवक, बांगरमऊ के मोहल्ला पश्चिमटोला के दो युवक, शहर के मोहल्ला एबीनगर निवासी पिता-पुत्र सहित तीन लोग, नरेंद्र नगर व आदर्श नगर मोहल्ले के दो युवकों को सर्दी, जुकाम व बुखार आने की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने उन्हें जिला अस्पताल में आइसोलेट कराया है। संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि यह सभी 22 से 24 दिन पहले दूसरे शहरों से वापस लौटे हैं। आशा बहू ने इन लोगों को सर्दी, जुकाम व बुखार आने की सूचना दी थी। टीम भेजकर सभी को आइसोलेट कराया गया। सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा।
विज्ञापन

आसीवन प्रतिनिधि के अनुसार दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में धार्मिक जलसे में 33 दिन पहले वापस लौटे मियागंज ब्लॉक के कुरसठ कस्बा निवासी मौलवी जीजा-साले के 8 पारिवारिक सदस्यों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मियागंज ब्लॉक के नगर पंचायत कुरसठ कस्बा निवासी मौलवी मो. ताहिर व मो. इलियास जीजा-साले हैं। 7 मार्च को दोनों धार्मिक जलसे से वापस लौटे थे। एक अप्रैल को दोनों जिला अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुए थे। दोनों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। फिर भी एहतियात के तौर पर दोनों परिवारों की 6 महिलाओं सहित 2 पुरुषों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। संक्रामक रोग प्रभारी आरएस मिश्रा ने बताया कि एहतियात के तौर पर क्वारंटीन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed