फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   1 meter distance will remain between the students during the exam

परीक्षा के दौरान छात्रों के बीच रहेगी 1 मीटर की दूरी

Sat, 14 Mar 2020 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
1 meter distance will remain between the students during the exam
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में होने वाली परीक्षा व यूनिवर्सिटी की बाकी बची परीक्षाओं के दौरान एक छात्र से दूसरे छात्र के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी रहेगी। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर एहतियात बरतते हुए प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने सात बिंदु चिह्नित किए हैं। तत्काल प्रभाव से इसे अमल में लाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में जगह-जगह नोवल करोना को लेकर अलर्ट के बाद माध्यमिक विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने शिक्षा निदेशक, डीआईओएस व जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जारी पत्र में उन्होंने बेसिक स्कूलों में होने वाली परिषदीय परीक्षा व यूनिवर्सिटी परीक्षा में शामिल छात्रों को एक-एक मीटर की दूरी पर बैठाया जाएगा। स्कूलों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्कूलों के शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए।
विज्ञापन

विद्यालयों में छात्रों के आवागमन के लिए लगे वाहनों की रोजाना सफाई कराई जाए। जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं वहां किसी छात्र या कर्मचारी को खांसी, बुखार, जुकाम या सांस लेने में कोई दिक्कत हो तो हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर तत्काल सूचना दें। विद्यालयों में छात्रों एवं शिक्षकों के हाथ धोने के लिए साबुन की व्यवस्था की जाए और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव के लिए जारी निर्देशों का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed