{"_id":"05025b62705ffed252b126dd1dac42d8","slug":"uncle-shivpal-running-the-akilesh-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चाचा शिवपाल चला रहे भतीजे अखिलेश की सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चाचा शिवपाल चला रहे भतीजे अखिलेश की सरकार’
आगरा/ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में आगरा के मैनपुरी में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव को आजादी के बाद से अब तक का सबसे बेबस मुख्यमंत्री बताते हुए मौर्य ने कहा कि चाचा भतीजे की सरकार चला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अराजकता को बढ़ावा दिया है। सपा सरकार के कार्यकाल में डीएसपी से लेकर सिपाही तक 40 पुलिस कर्मियों की हत्या हो चुकी है। थाने पुलिस अधिकारी नहीं सपा कार्यकर्ता चला रहे हैं।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरकार में कई सुपर सीएम हैं। शिवपाल सिंह यादव और आजम खां सीएम के प्रमुख दावेदार थे।
विज्ञापन
सपा सरकार में अराजकता का आलम यह है कि सपा कार्यकर्ता हवालात तोड़कर अपराधियों को निकाल लेते हैं। गोंडा में पशु तस्कर पकड़ने पर क्षेत्र के राज्यमंत्री और चेयरमैन के इशारे पर एसपी का तबादला कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि खनन माफियाओं पर लगाम लगाने वाली आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को निलंबित कर दिया गया। जब ईमानदार और कर्मठ अधिकारियों के साथ ऐसी कार्रवाई होगी तो आखिर ईमानदार अधिकारी क्या करेंगे।