फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   two girl child attempt to rape

कार्टून दिखाने के बहाने बच्चियों को बुलाया और...

Tue, 02 Apr 2013 11:16 AM IST
लोनी/अमर उजाला ब्यूरो
लोनी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Apr 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
two girl child attempt to rape
पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एक शख्स ने दो बच्चियों के साथ रेप की कोशिश कर डाली। टीवी पर कार्टून दिखाने के बहाने वहशी ने बच्चियों को कमरे में बुलाया था। उनकी चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर डाली। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी नशे में था। वारदात उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जनपद के कस्बे लोनी में हुई।
विज्ञापन


पांचवीं और छठी कक्षा में पढ़ने वाली ये दोनों बच्चियां वारदात के बाद से सहमी हुई हैं। एसओ लोनी वीरेंद्र यादव के मुताबिक, आरोपी नरेंद्र कुमार साहिबाबाद की एक दवा कंपनी में एमआर है। उसकी गर्भवती पत्नी इन दिनों मायके में है। रविवार रात वह शराब के नशे में था। पड़ोस में ही रहने वाला एक व्यक्ति बाइक पर कहीं जा रहा था।
विज्ञापन


उसने अपनी दस वर्षीय बेटी से हेलमेट मंगाया तो उसके साथ उसकी 11 साल की चचेरी बहन भी हेलमेट देने बाहर आ गई।  हेलमेट लेकर व्यक्ति तो चला गया मगर पड़ोसी नरेंद्र ने दोनों बच्चियों को टीवी पर कार्टून दिखाने के बहाने अपने कमरे में बुला लिया। इसके कुछ समय बाद बच्चियों की चीख सुनकर लोग वहां जमा हो गए और नरेंद्र की करतूत देख भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमकर धुनाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर आरोपी खुद को बेकसूर बताते हुए इसे पड़ोसियों की रंजिश बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed