बुलंदशहर: टैंकर-ट्रैक्टर की जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत और चार घायल, चालक की झपकी बनी वजह
अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुगरऊ पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत व चार लोग घायल हो गये।हादसा इतना भीषण था कि टैंकर व ट्रैक्टर के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुगरऊ पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत व चार लोग घायल हो गये। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर व ट्रैक्टर के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि टैंकर चालक को झपकी आ गई थी। जिसके कारण यह हादसा हो गया.
जानकारी के अनुसार, मृतक शाहिद पुत्र साबू (30) निवासी गांव शेरपुर गांव के ही माहिद, रिहान व सलमान के साथ गांव मऊ स्थित एक भट्ठे से ट्रैक्टर में ईट भरकर जहांगीराबाद ईट उतारने के लिए जा रहे थे, तभी बुलंदशहर की ओर से तीव्र गति से आ रहे टैंकर से भिड़त हो गई. जिसमें शाहिद व टैंकर चालक जरीफ अहमद पुत्र रहीश अहमद (35) निवासी मोहल्ला सहवाजपुर थाना सहसवान जिला बदायूं की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि ट्रैक्टर सवार माहिद, रेहान, सलमान घायल हो गए, जिन्हें अनूपशहर सीएचसी में उपचार दिया गया। साथ ही टैंकर परिचालक तनवीर पुत्र सगीर (25) गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका अनूपशहर सीएचसी में उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मजदूरी कर करते हैं जीवन यापन
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अनूपशहर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अनूपशहर- बुलंदशहर मार्ग पर एक्सीडेंट होने की वजह से रोड पर जाम की स्थिति बन गई। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा बहाल कराया गया। मृतक शाहिद पुत्र साबु पांच भाई है जो की मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
टैंकर चालक को झपकी आने की वजह से हुआ हादसा
टैंकर परिचालक घायल तनवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि टैंकर चालक जरीफ आजादपुर मंडी दिल्ली से फल लेकर चंदौसी के लिए जा रहे थे। अनूपशहर के निकट टैंकर चालक जरीफ को झपकी आ गई। जिसके बाद अनियंत्रित टैंकर के सामने से आ रही ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। मृतक जरीफ के परिजनों को पुलिस द्वारा सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- कोरबा में सड़क हादसा: बोलेरो और ट्रेलर की भिड़ंत में दो संगे भाइयों की मौत, मवेशियों की वजह से हुआ हादसा
https://www.amarujala.com/chhattisgarh/korba/2-people-died-in-collision-between-bolero-and-trailer-in-korba-2023-10-01?pageId=1
क्या बोले अधिकारी
इस संबंध में एसडीएम अनूपशहर नवीन कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव दगरऊ के पास टैंकर- टैक्कर की भिड़ंत हो गई थी। जिसमें चार लोग घायल हो गये एवं दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई है। शासन द्वारा मृतको को अनुमन्य मदद प्रदान की जाएगी।