फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Two children die due to drowning in puddle in Barhalganj

यूपीः पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत , दीपावली की रात हुई घटना

Thu, 08 Nov 2018 08:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरखपुर Updated Thu, 08 Nov 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
Two children die due to drowning in puddle in Barhalganj
पोखर - फोटो : फाइल फोटो

कोतवाली क्षेत्र के भैसवली गांव में दीपावली की रात दो बच्चों का पोखरे मे डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भैसवली गांव के निवासी हरिलाल यादव का 10 वर्षीय पुत्र राजाराम व राममिलन यादव का 12 वर्षीय पुत्र आभास यादव बुधवार को दीपावली के दिन दोनों दोपहर घर से निकले हुए थे जो देर रात तक वापस नहीं आये तो परिजन उसकी तलाश में निकले। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला। उसी बीच गांव के किसी ने बताया कि गांव के सेलवासी पोखर के पास बच्चों का कपड़ा दिखा है। 

विज्ञापन


रात करीब दस बजे परिजन व गांव के लोग पोखरे की ओर भागे। जहां कपड़े की पुष्टि के बाद गांव के कुछ लोग पोखर के पानी में घुसकर तालाशा तो दोनों बच्चें उसी में दबे मिले। दोनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद दोनों परिवार में मातम छा गया। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। राममिलन का इकलौता पुत्र आभास कक्षा चार का छात्र था। और हरिलाल का पुत्र राजाराम कक्षा पांच का छात्र था। हरिलाल को एक छोटी पुत्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed