फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   twenty year old girl sold in fourty thousands

यूपी: वाराणसी की युवती का 40 हजार में सौदा

Wed, 27 Nov 2013 01:53 AM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 27 Nov 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
twenty year old girl sold in fourty thousands

उत्तर प्रदेश में थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव एवरनपुर से पुलिस ने एक युवती को मुक्त कराया और उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां से इस युवती को कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस से यह शिकायत की गई थी कि 40 हजार रुपये में इस युवती का सौदा हुआ था। वैसे पुलिस अभी पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मंगलवार को थाना हाथरस गेट पर दो महिलाएं आईं और उन्होंने एसओ अनूप कुमार से यह शिकायत की कि गांव एवरनपुर में उनकी ननद को कुछ लोगों ने जबरन बंधक बना लिया है और उनके साथ भेज नहीं रहे। इस पर एसओ ने पुलिस फोर्स भेजी, जो कि इस महिला को उसके बच्चे सहित थाने ले आई। पीछे उस महिला का कथित पति भी आ गया।
विज्ञापन


बाद में जब पूछताछ की गई तो यह बात सामने आई कि इस महिला को 40 हजार रुपये में खरीद कर यहां लाया गया है। उसे 11 सितंबर को ही यहां लाया गया था और जो व्यक्ति उसे यहां लाया था, वह उसे बतौर पत्नी अपने साथ रखना चाहता था। 20 वर्षीय यह युवती वाराणसी की है और यह सौदा आगरा के एक डॉक्टर ने कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि किस डॉक्टर ने यह सौदा कराया है और वह वास्तव में डॉक्टर है भी या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में पुलिस ने इस युवती को एसडीएम कोर्ट में पेश कर दिया।


युवती की इच्छा पर उसे बालिग मानते हुए कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया। हालांकि इस मामले के खुलासे से यह भी स्पष्ट हो गया है कि देश भर में चल रहे मानव तस्करी के धंधे की जड़ें इस जिले में भी फैली हुई हैं। मानव तस्करों का नेटवर्क यहां भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed