{"_id":"de9cb9c2-d9db-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"tried-rape-with-girl-near-sp-mla-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक की कोठी के पास छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक की कोठी के पास छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश
बुलंदशहर/ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2013 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में कालेज से परीक्षा देकर लौट रही एमए की छात्रा के साथ बुधवार शाम डिबाई विधायक गुड्डू पंडित की कोठी के पास तीन लोगों ने दुष्कर्म की कोशिश की और उसके कपड़े फाड़ दिए।
पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
मंडी चौकी क्षेत्र निवासी छात्रा ने बताया कि वह एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बुधवार शाम वह कालेज से राजनीति शास्त्र की परीक्षा देकर लौट रही थी।
शाम लगभग सवा चार बजे छात्रा डिबाई विधायक गुड्डू पंडित के आवास के पास टैंपो का इंतजार कर रही थी। तभी टाडा निवासी इमरान और शिवाली निवासी नईम ने उसे पकड़ लिया।
आरोप है कि दोनों ने छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। कोतवाली प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।