फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Trains operation starts on Moradabad-Lucknow rail route after 12 hours

मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग पर 12 घंटे बाद ट्रेनों का संचालन शुरू

Thu, 22 Nov 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 22 Nov 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
Trains operation starts on Moradabad-Lucknow rail route after 12 hours
Indian Railway

दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर बुधवार देर रात रामपुर से आगे धमौरा के पास पैसेंजर ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतरने से बाधित रेल रूट करीब 12 घंटे बाद शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन

इस रूट पर ट्रेनों का संचालन अप और डाउन दोनों ओर से शुरू हो गया है।

हादसे की वजह से बरेली से दबतोरी होते हुए चंदौसी और अलीगढ़-मुरादाबाद की ओर जाने बाली अप और डाउन सभी गाडियां रेलबे कंट्रोल मुरादाबाद ने गुरुवार सुबह निरस्त कर दी थी। जिसमें ऊना हिमाचल एक्सप्रेस भी शामिल थी। हजारों यात्रियों को ट्रेनों के निरस्त होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

गुरुवार को इस रूट से पहली ट्रेन आनंद बिहार-मुजफ्फरपुर को सुबह 10.05 बजे धीमी गति से चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंघल ने बताया कि घटना की जांच के लिए तीन अधिकारियों की टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की टीम ने गुरुवार सुबह आठ बजे पटरी से आठ बोगियों को हटाया। जिसके बाद रेल प्रशासन ने रेल लाइन चलाने के अनुमति दी। मंडल रेल प्रशासन ने मुरादाबाद से सुबह नौ बजे आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली गरीब रथ को रामपुर-बरेली होकर चलाया।



बता दें कि, बुधवार रात 10.24 बजे रामपुर के नजदीक धमौरा स्टेशन के पास खाली पैसेंजर ट्रेन की आठ बोगी पटरी से उतर गई थी। इस वजह से 23 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया था। दिल्ली से बरेली और दिल्ली की ओर जाने वाली अप और डाउन इंटरसिटी तथा दिल्ली से सीतापुर की ओर जाने वाली समेत छह  ट्रेनें रद्द कर दी गईं। अप और डाउन ट्रैक ठप होने के कारण मुरादाबाद जंक्शन पर अफरा तफरी का माहौल रहा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed