{"_id":"4e80c120e379e769b6f43171cd36005c","slug":"train-accident-gorakhpur-hindi-news-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में पटरी से उतरी मालगाड़ी, कई ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में पटरी से उतरी मालगाड़ी, कई ट्रेनें निरस्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Tue, 26 Aug 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के गोरखपुर-पनियहवा रेल खंड पर सोमवार की देर रात लगभग दो बजे घुघी स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के इंजन सहित नौ डिब्बे पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
गेहूं लदी मालगाड़ी दमोह से सीतामढ़ी जा रही थी। ट्रैक बाधित होने के चलते ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है। गोरखपुर से राहत एवं बचाव दल पहुंच गया है।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर के इमरजेंसी ब्रेक लगाने के चलते यह हादसा हुआ। ट्रैक बाधित होने के चलते सात पैसेंजर ट्रेनें और एक एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस को गोरखपुर में ही निरस्त कर दिया गया। दिल्ली जाने के लिए यह ट्रेन गोरखपुर से ही चलेगी।
निरस्त ट्रेनें
लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस
नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी (55201)
नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी (55203)
गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी ( 52208)
गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी (55206)
नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी (55041)
गोरखपुर-मुजफ्फरपुर सवारी गाड़ी (55030)
रास्ता बदलकर जाने वाली ट्रेन
मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार एक्सप्रेस (12557) परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा कचहरी के रास्ते चलाई जायेगी।