फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   trace hidden treasure of gold

यहां जमीन से निकला था डेढ़ क्विंटल सोना

Sat, 19 Oct 2013 01:33 PM IST
अमर उजाला, तितावी (मुजफ्फरनगर)
अमर उजाला, तितावी (मुजफ्फरनगर) Updated Sat, 19 Oct 2013 01:33 PM IST
विज्ञापन
trace hidden treasure of gold

इन दिनों सोने के खजाने को लेकर उत्तर प्रदेश के उन्नाव का डौंडिया खेड़ा चर्चाओं में है।

विज्ञापन


14 साल पहले इलाके के मांडी गांव में किसान के खेत से डेढ़ क्विंटल सोना निकला था। पुरातत्व विभाग की टीम ने कई महीने गांव में डेरा डाले रखा था।

आज भी सोने का जिक्र छिड़ते ही ग्रामीण मांडी गांव का नाम लेना नहीं भूलते। पानीपत-खटीमा मार्ग पर बघरा के निकट बसे मांडी गांव में भी कभी सोने की खुदाई हुई थी।

तस्वीरों में: सोने के खजाने की तलाश
विज्ञापन


मामला 14 साल पहले का है। मांडी का किसान अनिल कुमार अपने खेत से मिट्टी उठवा रहा था।

सबसे पहले चांदी से भरा घड़ा निकला। गांव में चर्चा हुई तो कुछेक ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर खुदाई शुरू कर दी। खुदाई में सोना निकला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लगभग डेढ़ क्विंटल सोना किसान के खेत से निकला था। तितावी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। दबाव बनने पर कुछेक लोगों ने थाने में भी सोना जमा करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुरातत्व विभाग की टीम गांव पहुंची। कई महीने तक भारी पुलिसबल तैनात रहा। खेत की खुदाई की गई, लेकिन इसके बाद कुछ हासिल नहीं हुआ।

ग्राम प्रधान विपिन कुमार बताते हैं कि ऊंचे टीले की खुदाई के दौरान सोना निकला था।

जमा कराए थे कंगन
पुरातत्व विभाग ने सोने के विशेष कंगनों की पड़ताल की थी। इन्हें हड़प्पा सभ्यता से जोड़कर देखा गया था। प्रधान ने बताया कि पुलिस और पुरातत्व विभाग के पास जो कंगन थे, वह विशेष प्रकार के थे।


दो दिन बांटते रहे सोना
चौंकाने वाली बात यह कि मांडी में दो दिन तक सोने की खुदाई होती रही। पीली धातु की खुदाई से ग्रामीण उसकी तह तक नहीं जा सके। दो दिन तक इस धातु को एक-दूसरे को यूं ही देते रहे।

लेकिन जैसे ही सुनार ने इसके सोना होने की पुष्टि की तो ग्रामीण भौंचक रह गए थे। जिन-जिन लोगों को धातु समझकर सोना दिया था उनसे वापस मांगने को लेकर भी कहासुनी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed