फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Tourism police station built on land liberated from MLA Vijay Mishra

यूपीः बाहुबली विधायक विजय मिश्र के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पर्यटन थाना, कमिश्नर को भेजा प्रस्ताव

Mon, 11 Jan 2021 05:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Tourism police station built on land liberated from MLA Vijay Mishra
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही जिले के बाहुबली विधायक विजय मिश्र के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर पर्यटन थाना बनाने की कवायद आगे बढ़ी है। जमीन को पुलिस विभाग को सौंपने के लिए जिलाधिकारी ने कमिश्नर को प्रस्ताव भेजा है। कमिश्नर ने प्रस्ताव पर सहमति दी तो उक्त जमीन पर जल्द ही पर्यटन थाना बनेगा। 
विज्ञापन


रिश्तेदार से संपत्ति विवाद में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र आगरा जेल में बंद हैं। इस बीच उन पर नवधन में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने का आरोप भी लगा था। जांच में 0.600 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर विधायक का कब्जा पाया गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने लंबी कवायद के बाद विधायक को जमीन से बेदखल कर दिया।
विज्ञापन


अब उस पर पर्यटन थाना बनाने की तैयारी है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जमीन की कीमत 40 लाख से अधिक होने के कारण उसे पुलिस को हस्तांतरित करने का अधिकार कमिश्नर को है। इसलिए प्रशासन ने कमिश्नर को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है कि जमीन पुलिस को सौंप दी जाए। अब आगे की कार्रवाई मंडलायुक्त के यहां से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed