{"_id":"5ee3ec66e563e960243dffbb1121e70e","slug":"today-akhilesh-mulayam-rally-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में आज मुलायम-अखिलेश की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में आज मुलायम-अखिलेश की रैली
अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 11 Feb 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को शेखुलहिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद सपा की ‘देश बचाओ, देश बनाओ’ रैली को संबोधित करेंगे। उद्घाटन समारोह में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
समारोह और रैली के लिए सोमवार देर रात तक तैयारियों चलती रहीं। उधर, मौसम ने सपाइयों और अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।
मुजफ्फरनगर दंगों के बाद वेस्ट यूपी में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की यह पहली रैली हो रही है। लोकसभा चुनाव से पहले इस रैली में 12 जिलों को शामिल किया गया है।
मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और संभल के कार्यकर्ता इसमें शिरकत करेंगे।
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आशु मलिक के प्रयास और अरशद मदनी की मांग पर मेडिकल कॉलेज का नाम जमीयत उलेमा-ए-हिंद के संस्थापक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन के नाम पर कर दिया गया।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए मेरठ, आगरा और बरेली जोन से पुलिस बुलाई गई है। लखनऊ से पुलिस और प्रशासनिक एवं खुफिया विभाग के अधिकारी सहारनपुर पहुंच चुके हैं।