{"_id":"d350dc4844f5cdd3b9bcc606c26cc295","slug":"tigress-killed-ninth-person-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरभक्षी ने बिजनौर में बनाया नौवां शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरभक्षी ने बिजनौर में बनाया नौवां शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 08 Feb 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में आदमखोर बाघिन ने साहूवाला रेंज में पशुओं को चराने गए एक वृद्ध को मार डाला। हालिया दिनों में इलाके में सक्रिय हिंसक जानवर का यह नौवां शिकार है। वन अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने चरवाहे का शव वन रेंज चौकी पर रखकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
बिजनौर के बढ़ापुर क्षेत्र के गांव टांडा साहूवाला निवासी लालसिंह (60) गुरुवार की सुबह करीब दस बजे पशुओं को चराने गया था। शाम को लालसिंह के न लौटने पर परिजन और ग्रामीणों ने जंगल में तलाश की, लेकिन मौसम खराब होने के कारण जल्द ही लौट आए और लालसिंह का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
बाघिन के शिकार का अंदेशा जानकर ग्रामीण शुक्रवार की सुबह फिर ढूंढने निकले तो करीब आठ बजे गांव से ढाई किलोमीटर दूर साहूवाला रेंज की गधा घाट बीट के कंपार्टमेंट तीन में लालसिंह की कटी-फटी लाश पड़ी मिली।
विज्ञापन
पढ़ें, 'हिंदू हृदय सम्राट' मोदी जब मिले मुस्लिमों से!
घटनास्थल पर बाघिन के पदचिह्न मिलने पर शक सच साबित हुआ। करीब 11 बजे ग्रामीणों ने शव साहूवाला वॉच टावर चौकी पर लाकर रख दिया और पुलिस को लाश नहीं उठाने दी।
गुस्साए लोग वन अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। एसडीएम नगीना प्रेम प्रकाश अंजोर, सीओ राजेश कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक आरआर कठेरिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया।
एसडीएम ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने व बाघिन को जल्द मरवाने का आश्वासन दिया। करीब चार घंटे के हंगामे के बाद ग्रामीण माने, तब जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।