{"_id":"6522e453341dfe393d074af7","slug":"three-youths-misdeed-teenage-girl-in-a-hotel-in-hapur-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर किशोरी को ले गए होटल: तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर किशोरी को ले गए होटल: तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार
Sun, 08 Oct 2023 10:48 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 08 Oct 2023 10:48 PM IST
सार
हापुड़ में तीन युवकों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद युवकों ने किशोरी की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जिले के मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को पड़ोस के गांव के तीन युवक हापुड़ के ओयो होटल में ले गए। वहां लेकर जाकर तीनों युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। शनिवार सुबह वह घर से थ्रीव्हीलर में सवार होकर स्कूल जा रही थी। गांव के पास से ही गांव साफियाबाद लोटी निवासी आयुष भी थ्रीव्हीलर में सवार हो गया। जबकि उसके दोस्त थाना क्षेत्र के गांव जिसौरी निवासी गौरव व ऋतिक बाइक पर सवार होकर थ्रीव्हीलर का पीछा करने लगे। किठौर रोड पर असौड़ा पेंठ पर पहुंचने के बाद उसकी पुत्री थ्रीव्हीलर से उतर गई।
विज्ञापन
इसी बीच आयुष भी वहीं उतर गया। थ्रीव्हीलर के जाने के बाद आयुष व उसके दोनों दोस्त तमंचे के बल पर आतंकित कर उसकी पुत्री को नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एक ओयो होटल में ले गए। आरोपियों ने छात्रा को इस कदर डरया-धमकाया कि वह होटल संचालक से कुछ न कह सकी। कमरा किराए पर लेने के बाद तीनों उसे अंदर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। डरी सहमी किशोरी घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों में कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपों के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, संबंधित होटल की भी जांच की जा रही है।